विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Google Maps ने खाली दिखाया बारापुला, पहुंचते ही लग रहा भीषण जाम; अब ड्रोन से की जा रही निगरानी

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:40 AM (IST)

बारापुला फ्लाईओवर पर गूगल मैप्स द्वारा रास्ता खाली दिखाने से भीषण जाम लग रहा है। इसकी निगरानी अब ड्रोन से ...और पढ़ें

बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। फाइल फोटो

बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। फाइल फोटो

HighLights

  1. गूगल मैप्स द्वारा बारापुला को खाली दिखाने से लग रहा भीषण जाम।

  2. जाम की स्थिति पर ड्रोन से लगातार रखी जा रही है निगरानी।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को दिए जाम से निपटने के सुझाव।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। जाम की स्थिति दिखते ही प्रमुख पॉइंट पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। ट्रैफिक डायवर्जन करने के साथ ही मैनुअली नियंत्रित भी की जा रही है।

भीषण जाम की वजह आई सामने

दरअसल, मयूर विहार, डीएनडी लूप व एनएच-24 से एम्स की तरफ जाने वालों को गूगल सर्च में बारापुला फ्लाईओवर का रास्ता ब्लू यानी एकदम खाली दिख रहा है। शार्टकट का सुझाव देते हुए गूगल वाहन चालकों को फ्लाईओवर पर पहुंचा रहा है। यही भीषण जाम लगने की बड़ी वजह भी है।

लगातार ड्रोन से नजर रखी जा रही

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक वर्तमान में गूगल मैप पर रियल टाइम डाटा अपलोड नहीं है। इसके चलते वाहन चालक यहां पहुंच रहे हैं। इस साढ़े तीन किलोमीटर के हिस्से को जाम से राहत दिलाने के लिए लगातार ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सभी प्रमुख प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात हैं। यातायात नियंत्रित और जरूरत के मुताबिक डायवर्जन किया जा रहा है।

एनएच-24 की ओर ट्रैफिक हो डायवर्ट

बता दें कि इस हिस्से को जाम से राहत दिलाने के क्रम में ट्रैफिक विभाग ने बृहस्पतिवार को ड्रोन सर्वे कर पीडब्ल्यूडी को चार बिंदुओं पर सुझाव दिए थे। इसमें सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही सिग्नल लगाए जाने, सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव कराने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करने की बात थी।

आवश्यक कदम उठाए जा रहे 

सदर्न रेंज के पुलिस उपायुक्त यातायात संदीप गुप्ता ने बताया कि सुझावों पर काम शुरू हो गया है। रियल टाइम अपडेट एक-दो दिन में मिलने लगेगा। तब तक ड्रोन से नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शार्टकट के फेर में फ्लाईओवर पर पहुंचा रहा Google Maps, बारापुला के भीषण जाम की यही बड़ी वजह

यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 पर जाम ने बढ़ाई परेशानी, 6 दिन बाद जागा PWD; ट्रैफिक में भी बदलाव के विकल्प तलाशे