बारापुला फेज-3 पर जाम ने बढ़ाई परेशानी, 6 दिन बाद जागा PWD; ट्रैफिक में भी बदलाव के विकल्प तलाशे
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर पर लगातार जाम लगने के बाद पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआइ के साथ बैठक की। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
बारापुला फेज-3 पर छह दिन से लगातार लग रहा भीषण जाम।
पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआइ की बैठक में नहीं निकला समाधान।
गूगल अपडेट होने तक कॉरिडोर का कम उपयोग करने की अपील।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कारिडोर शुरू होने के बाद लगातार लग रहे जाम के छह दिन बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सोमवार को नींद से जागा। अब वह जाम को दूर करने के लिए बदलाव की संभावनाएं तलाश रहा है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों की बैठक हुई, मगर जाम को लेकर कोई समाधान नहीं निकल सका। बैठक में चर्चा हुई कि गूगल पर बारापुला -3 के शुरू होने की जानकारी अपटेड होने तक इंतजार किया जाए।
संरचना पर हुई चर्चा
तब तक के लिए वाहन चालकों को इसका कम उपयोग करने के लिए जागरुक किया जाए, जिससे लोगों को जाम से बचाया जा सके। हालांकि यह भी देखा गया कि जाम कम करने के लिए कारिडोर के किसी हिस्से की संरचना या यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है या नहीं।
हालांकि, अभी इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 पर फिर भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस के दावों की खुली पोल; हजारों लोग परेशान
