कैसा दिखता है अरविंद केजरीवाल का आलीशान पूर्व सरकारी बंगला? अब 20 रुपये का टिकट लेकर आप भी जा सकते हैं अंदर
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व सरकारी आवास अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जहां 20 रुपये का टिकट लेकर लोग इसे देख सकेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व सरकारी आवास के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए गए हैं। हरीश
HighLights
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का आवास जनता के लिए खुला।
20 रुपये का टिकट लेकर आम लोग देख सकेंगे।
आवास के नवीनीकरण खर्च पर भाजपा ने उठाए सवाल।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व सरकारी आवास के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को सबसे पहले मीडिया के प्रतिनिधियों को इस आलीशान आवास का अंदर से दौरा कराया गया। इसके साथ ही अब आम लोग भी टिकट लेकर इस आवास को देख सकेंगे।
20 रुपये में मिलेगा टिकट
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने पहले ही घोषणा की थी कि शुक्रवार से इस आवास को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यहां घूमने के लिए टिकट की कीमत करीब 20 रुपये रखी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और काॅलेज के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी जल्द शुरू की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री पर उठ चुके हैं सवाल
मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा था कि लोगों को इस आवास के माध्यम से दिखाया जाएगा कि किस तरह एक व्यक्ति के लिए कई सरकारी मकानों को तोड़कर आलीशान आवास तैयार कराया गया। भाजपा ने इस आवास के निर्माण और नवीनीकरण पर खर्च को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं।

2015 से 2024 तक मुख्यमंत्री आवास रहा
6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित यह बंगला वर्ष 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री आवास रहा था। भाजपा का आरोप है कि इसके नवीनीकरण और साज-सज्जा पर 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए और इस दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ।

कैग की रिपोर्ट में भी आवास के निर्माण और खर्च को लेकर सवाल उठाए गए थे। फरवरी 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

कुछ दिनों तक आम लोगों के लिए रहेगा खुला
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल इस आवास को कुछ दिनों तक आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद इसे गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके संचालन के लिए किसी निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने पर भी विचार किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।