Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या केजरीवाल जा रहे हैं राज्यसभा? उप-चुनाव में दो सीटों पर जीत मिलने के बाद कर दिया साफ

    By V.K.SHUKLAEdited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 23 Jun 2025 08:22 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि वह संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा नहीं जाएंगे, बल्कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति इस पर फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि पांच विधानसभा उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत ने राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा संदेश दिया है, और AAP ही देश को भाजपा से मुक्ति दिला सकती है।  

    Hero Image

    उपचुनाव नतीजों के बाद केजरीवाल ने प्रेस को किया संबोधित।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयाेजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को साफ कर दिया कि संजीव अरोड़ा की जगह वह राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी अटकलों को विराम लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि किसे नामित किया जाए। इससे पहले विपक्षी दलों ने दावा किया था कि आप सुप्रीमो केजरीवाल अरोड़ा की जगह राज्यसभा जाएंगे।

    देश को बीजेपी से मुक्ति दिलाने में आप सक्षम: केजरीवाल

    इसके साथ ही केजरीवाल ने पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दो सीटों पर उनकी पार्टी की जीत पर कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में इससे बड़ा संदेश गया है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात-पंजाब में हमारी जीत का संदेश साफ है कि इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाने में सिर्फ आम आदमी पार्टी सक्षम है।

    पंजाब की जनता आप सरकार से खुश: केजरीवाल

    गुजरात और पंजाब में पार्टी की जीत पर कहा कि जनता का दोहरा भरोसा सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने दिखाया है कि वह आप सरकार के काम से खुश है तो गुजरात की जनता ने दिखाया है कि अब वह बदलाव चाहती है।

    उन्होंने कहा कि दोनों जगह भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर आप को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया। केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार जीत का अंतर भी दोगुना रहा है। 

    comedy show banner