विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 आपराधिक मामलों में वांटेड अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित, NIA ने मांगी 15 दिन की कस्टडी; दिए ये तर्क

By RITIKA MISHRAEdited By: Anup Tiwari
Published: Wed, 19 Nov 2025 10:36 AM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2025 05:32 PM (IST)

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया। दिल्ली के IGI ...और पढ़ें

NIA ने अनमोल बिश्नोई को किया गिरफ्तार तस्वीर (ANI)

NIA ने अनमोल बिश्नोई को किया गिरफ्तार तस्वीर (ANI)

HighLights

  1. अनमोल बिश्नोई जल्द भारत पहुंचेगा

  2. एनआईए करेगी अनमोल को गिरफ्तार

  3. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से पूछताछ

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अमेरिका से प्रत्यर्पित कर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया गया। बुधवार को उसे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लाया गया। अनमोल के एयरपोर्ट पर उतरते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अनमोल को को पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच एनआईए ने वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की 15 दिन की हिरासत मांगी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अनमोल बिश्नोई पर देश भर में कम से कम 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पूर्व महाराष्ट्र मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की कथित साजिश से जुड़े आरोप भी शामिल हैं। 

इसके बाद दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों में बारी-बारी से कार्रवाई करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास भी अनमोल के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। 2023 में उसने दो व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर उनके घरों पर फायरिंग कराई थी।

कमजोर हुआ नेटवर्क

सूत्रों का कहना है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के ज्यादातर गुर्गों के पकड़े जाने के बाद उसका नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है। वहीं विरोधी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दुबई, कनाडा और अमेरिका में इनके अधिक शूटर सक्रिय माने जाते हैं।

कुछ समय पहले दुबई में पहली बार इन दोनों गैंगों के बीच गैंगवॉर देखने को मिला था, जहां गोदारा गिरोह ने लारेंस के एक सक्रिय शूटर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके गले की तस्वीर शेयर कर गोदारा ने जिम्मेदारी भी ली थी और लारेंस गिरोह को खुली धमकी दी थी।

सता रहा था जान का खतरा

विदेशी धरती पर हुए इस गैंगवॉर के बाद गोदारा ग्रुप के बढ़ते प्रभाव ने अनमोल बिश्नोई की चिंता बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी गैंगों से खतरे के कारण उसे अपनी जान पर मंडरा रहे डर का एहसास होने लगा था। इसी वजह से अनमोल ने अमेरिका में ही एजेंसियों के सामने सरेंडर करना बेहतर समझा, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने में कामयाब हो गईं।