छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए राहत, आनंद विहार से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तरी रेलवे ने त्योहारों के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

त्योहारों के बाद भीड़ से मिलेगी मुक्ति। जागरण
HighLights
उत्तरी रेलवे ने त्योहारों के बाद यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाई।
आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर तक चलेगी यह अनारक्षित ट्रेन।
यह ट्रेन मंगलवार को दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान करेगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहारों के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तरी रेलवे ने एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच चलाई जाएगी, जिससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कब और कितने बजे चलेगी ट्रेन
त्योहार विशेष ट्रेन संख्या 04478 (आनंद विहार टर्मिनल - भागलपुर) आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार को दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) के मार्ग पर चलेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हथीडाह जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़ से बचने के लिए इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- 'GRAP की पाबंदियों में भी नहीं टल सकती कार्रवाई', जर्जर इमारतों पर दिल्ली HC ने कहा- मूकदर्शक नहीं बन सकतीं कोर्ट
यह भी पढ़ें- तकनीकी खामी से साढ़े तीन साल बाद भी सीवर लाइन अधूरी, बेगमपुर–बरवाला रोड बंद; मकानों पर खतरा