विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट की दो टूक, मुकदमा आगे बढ़ाना है तो खुद होना होगा पेश

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:22 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मुकदमे को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम शर्त ...और पढ़ें

हाई कोर्ट ने कहा कि अगर अमिताभ बच्चन कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। फाइल फोटो

हाई कोर्ट ने कहा कि अगर अमिताभ बच्चन कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया।

  2. व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मुकदमे को आगे बढ़ाने की शर्त रखी।

  3. समझौते विफल होने पर कोर्ट में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। व्यक्तिगत अधिकारों पर सुरक्षा से जुड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन के मामले को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम शर्त रखी है।

हाई कोर्ट ने कहा कि अगर अमिताभ बच्चन अपने व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मुकदमे को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

कोर्ट ने कहा कि अगर बच्चन एक या अधिक प्रतिवादियों के साथ मामले को सुलझाने में असमर्थ रहते हैं और फिर कोर्ट में केस आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें कोर्ट में मौजूद रहना होगा।

साथ ही, कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को कुछ प्रतिवादियों के साथ हुए आपसी समझौते की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समय दिया।

कोर्ट को बताया गया कि कुछ प्रतिवादियों के साथ समझौता हो गया था, लेकिन अभिनेता की ओर से कुछ व्यावहारिक दिक्कतों के कारण उस पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं किए जा सके।

कोर्ट ने आदेश दिया कि अगर समझौता नहीं होता है या समझौता अधूरा रहता है, और वादी किसी भी दावे या मुद्दे पर मुकदमा आगे बढ़ाना चाहता है, तो वादी को सुनवाई की अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा।

यह भी पढ़ें- CJP Protest: दिल्ली-NCR की सड़कों पर रेंग रहे वाहन, महाजाम में फंसे लोग; आज किन मार्गों पर जाने से बचें?

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, 600 से ज्यादा पर एक्शन; कंटेंट क्रिएटर्स पर भी 'पाबंदी'