दिल्ली पुलिस ने 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, 600 से ज्यादा पर एक्शन; कंटेंट क्रिएटर्स पर भी 'पाबंदी'
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी। इसके बाद राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली में सीजेपी द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पीटीआई
HighLights
दिल्ली पुलिस ने CJP प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।
करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
कंटेंट क्रिएटर्स पर भी पुलिस ने की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के एलान को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजधानी आने वालों को हिरासत में भी लिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पीटीआई के अनुसार, करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस बीच पुलिसिया कार्रवाई में संकट पैदा करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स की भी पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है।
दिल्ली में 10 अक्टूबर को हो क्या रहा है?
बता दें कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बावजूद जंतर मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे लगभग 300 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि इनमें एक प्रतिशत भी स्टूडेंट्स शामिल नहीं हैं। ये सभी विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता और मजदूर हैं
प्रदर्शन और अनुमति पर रोक
सीजेपी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में हेरफेर और फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों के आरोपों को लेकर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।
हालांकि, सुरक्षा कारणों और प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और नई दिल्ली इलाके में पहले से ही धारा 163 जैसी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी।
पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार का कहना है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब तक कहीं भी किसी तरह के उपद्रव और मारपीट या हिंसा आदि जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना नहीं मिली है।
#WATCH दिल्ली: CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। https://t.co/Hm3BYJasUW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
600 से अधिक संदिग्धों पर एहतियाती कार्रवाई
कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं...
- आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की हिरासत: पुलिस सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है ताकि वे प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था में खलल न डाल सकें।
- कड़ी निगरानी: भीड़ जुटाने या दूसरों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और उनके घरों के बाहर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
ड्रोन और सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा
- जंतर मंतर और संवेदनशील इलाकों की ओर जाने वाले रास्तों पर रणनीतिक रूप से पुलिस बल तैनात किया गया है।
- पुलिस नई दिल्ली क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रही है।
- शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की शांति भंग की कोशिश को नाकाम किया जा सके।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद होने से यात्री परेशान, किसी का जरूरी काम छूटा तो किसी का इंटरव्यू
