विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकर विश्वविद्यालय और CPRG के बीच हुआ समझौता, AI और डिजिटल गवर्नेंस पर मिलकर करेंगे रिसर्च

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:15 AM (IST)

डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली और सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG) ने सार्वजनिक नीति अनुसंधान और सुशासन में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (सीपीआरजी) के साथ समझौता किया।

डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (सीपीआरजी) के साथ समझौता किया।

HighLights

  1. अंबेडकर विश्वविद्यालय और CPRG ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

  2. सार्वजनिक नीति अनुसंधान और सुशासन में सहयोग बढ़ेगा।

  3. AI, डिजिटल गवर्नेंस पर संयुक्त शोध को बढ़ावा मिलेगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने सार्वजनिक नीति अनुसंधान और सुशासन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (सीपीआरजी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

चार नवंबर को हुए इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से नीति अनुसंधान, प्रभाव आकलन, कार्यक्रम मूल्यांकन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में काम करेंगे।

समझौते का उद्देश्य अकादमिक अनुसंधान को नीतिगत प्रक्रियाओं और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। इसके तहत कार्यकारी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और शोध आधारित प्रकाशनों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके अलावा डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सार्वजनिक प्रणालियों में नवाचार जैसे उभरते विषयों पर भी संयुक्त शोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंटरपोल की मदद से विदेश से भारत लाया गया दुष्कर्म का आरोपी, दिल्ली पुलिस ने दुबई से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में AQI 700 के पार, 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक; सुबह-शाम में विजिबिलिटी घटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।