विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

Published: Thu, 05 Feb 2026 08:15 AM (IST)

अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी पर कार्रवाई की गई है। (फाइल फोटो)

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी पर कार्रवाई की गई है। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, कथित धोखाधड़ी और गड़बड़ियों से जुड़े एक मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को अरेस्ट किया है।

इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले में गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की जमीन और बिल्डिंग अटैच

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों दिल्ली की साकेत कोर्ट में जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर सुनवाई 13 फरवरी तक के लिए टाली गई थी। मामले में 16 जनवरी को ईडी की ओर से यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की जमीन और बिल्डिंग को अटैच किया गया था। ये यूनिवर्सिटी लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके के बाद खूब चर्चा में रही थी। 

यह भी पढ़ें- अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी पर ईडी की चार्जशीट, साकेत कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग की सुनवाई 13 फरवरी तक टली

यह भी पढ़ें- अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 140 करोड़ की संपत्ति अटैच; चार्जशीट से बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर फिर पुलिस के कान खड़े! दाखिले के लिए आने वालों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

यह भी पढ़ें- अल-फलाह सहित 26 प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर एक्शन! हरियाणा सरकार का नया कानून करेगा देशविरोधी गतिविधियों पर रोक

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापामारी, अवैध कारोबार के सबूत खंगालने में जुटीं टीमें