विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में 25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापामारी, अवैध कारोबार के सबूत खंगालने में जुटीं टीमें

By HarenderEdited By: Kapil Kumar
Published: Wed, 04 Feb 2026 10:27 AM (IST)

फरीदाबाद में आयकर विभाग ने बुधवार को 25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, ...और पढ़ें

छापामारी में इनकम टैक्स की छापामारी। सोशल मीडिया

छापामारी में इनकम टैक्स की छापामारी। सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी की। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के बड़े व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अभी इनकम टैक्स की टीम सभी जगहों पर जांच कर रही है।

बता दें कि इनकम टैक्स की टीम ने शहर में अलग-अलग लोगों के करीब 25 ठिकानों पर छापामारी की है। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप मालिक सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं। अभी इन सभी जगहों पर इनकम टैक्स की टीम जांच रही है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि छापामारी क्यों की गई है?