Move to Jagran APP

प्रदूषण, जाम, टूटी सड़कें, अस्पतालों की जर्जर हालत ही 'आप' सरकार की उपलब्धि: कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि आम आदमी पार्टी किस बात को लेकर विकास यात्रा निकाल रही है। पिछले तीन साल में दिल्ली में एक भी विकास कार्य नहीं हुए।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 11 Feb 2018 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 05:58 PM (IST)
प्रदूषण, जाम, टूटी सड़कें, अस्पतालों की जर्जर हालत ही 'आप' सरकार की उपलब्धि: कांग्रेस

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी 'आप' जहां आगामी 14 फरवरी को दिल्ली में सरकार गठन की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रही है, वही विपक्ष ने भी हमले तेज कर दिए हैं। केजरीवाल सरकार तीन साल की उपलब्धियों को दिल्ली के लोगों तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाल रही है जिसके जवाब में भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर विकास न करने का आरोप लगाया है।  

loksabha election banner

'आप' सरकार ने एक नई ईंट तक नहीं लगाई

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि आम आदमी पार्टी किस बात को लेकर विकास यात्रा निकाल रही है। पिछले तीन साल में दिल्ली में एक भी विकास कार्य नहीं हुए। कांग्रेस ने दिल्ली में अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में जो विकास के कार्य किए थे, उसके आगे 'आप' सरकार ने एक नई ईंट तक नहीं लगाई है। सिर्फ कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुई योजनाओं का ही उद्घाटन कर रही है।

ये है 'आप' सरकार की उपलब्धि

माकन रविवार को लाभ के पद के कारण 20 'आप' विधायकों की सदस्यता निरस्त होने के कारण खाली हुई विधानसभा सीटों पर संभावित उप चुनाव को लेकर केशवपुरम में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण, कई किलोमीटर लगने वाले जाम, टूटी सड़कें, डेंगू और चिकनगुनिया से मरते लोग और अस्पतालों की जर्जर हालत ही 'आप' सरकार की उपलब्धि है।

लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है 

कांग्रेस नेता ने कहा कि तीन सालों में मेट्रो रेल का किराया बढ़ने के साथ ही उसका विस्तार भी रुक गया है। डीटीसी के बेड़े में बसें लगातार कम होने से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वेतन के लिए सफाई कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है तो सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी लगातर गिर रहा है।

जनता में हाहाकार मचा हुआ है

सीलिंग पर बोलते हुए माकन ने कहा कि इसके कारण व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया। दिल्ली सरकार की इन विफलताओं के कारण जनता में हाहाकार मचा हुआ है। सम्मेलन में कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कार्यकर्ताओं से उप चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। 

भाजपा ने 'आप' के खिलाफ किया प्रदर्शन 

इस बीच भाजपा ने भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। रविवार को जहां दिल्ली सरकार के तीन साल पूरे होने पर बुराड़ी इलाके में 'आप' कार्यकर्ता विकास यात्रा निकाल रहे थे, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

'आप' से मांगा तीन साल का हिसाब 

प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार से तीन साल का हिसाब मांगा। साथ ही हर मोर्चे पर असफल बताते हुए पुतला भी फूंका। बुराड़ी इलाके में झड़ौदा मंडल भाजयुमो की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन की अगुवाई मंडल अध्यक्ष निखिल भाटी ने की।

विकास का एक काम भी नहीं हुआ 

प्रदर्शन में शामिल क्षेत्रीय निगम पार्षद रेखा सिन्हा ने कहा कि तीन साल में क्षेत्र में दिल्ली सरकार की ओर से एक भी विकास कार्य नहीं हो सका। बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव में आठ सौ बिस्तर के अस्पताल का निर्माण फंड के अभाव में बाधित हो रहा है। वहीं, पूर्व निगम पार्षद राजपाल राणा ने कहा कि सरकार ने बुराड़ी में एजुकेशन हब बनाने की घोषणा की थी, लेकिन योजना पर आज तक काम प्रारंभ नहीं हो सका। पूर्व पार्षद गौरव खारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लागू नहीं कर सकी है। 

यह भी पढ़ें: 'आप' की 'पकौड़ा पॉलिटिक्स', कार्यकर्ताओं ने बेचे पकौड़े, भड़के केजरीवाल

यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार पर कपिल मिश्रा का बड़ा हमला- परियोजाओं पर उठाए गंभीर सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.