विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छह साल बाद दिल्ली-शंघाई सीधी उड़ान बहाल, भारत-चीन संपर्क को मिलेगी रफ्तार; 230 यात्रियों के साथ पहली फ्लाइट रवाना

Published: Sun, 01 Feb 2026 08:35 PM (IST)

एअर इंडिया ने छह साल बाद दिल्ली-शंघाई सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू की है। रविवार को 230 से अधिक ...और पढ़ें

एअर इंडिया ने रविवार को दिल्ली से शंघाई के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है। फाइल फोटो

एअर इंडिया ने रविवार को दिल्ली से शंघाई के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बढ़ रहे संबंधों के बीच एअर इंडिया ने रविवार को दिल्ली से शंघाई के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है। करीब छह वर्षों के अंतराल के बाद यह सेवा फिर से शुरू हुई है, जो भारत और चीन के बीच लोगों के आवागमन, व्यापार और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

और अधिक विकल्प प्रदान करेगी

आईजीआई एयरपोर्ट से पहली उड़ान एआइ 352 दिन में 12.07 बजे शंघाई के लिए रवाना हुई, जिसमें 230 से अधिक यात्री सवार थे। इस शुरुआत के बाद अब एअर इंडिया ने मुंबई-शंघाई सेवा भी 2026 में शुरू करने की योजना बना रहा है, जो दोनों देशों के यात्रियों के और अधिक विकल्प प्रदान करेगी।

अभी सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी उड़ानें

यह सेवा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होगी, जिसमें आधुनिक केबिन और सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी, जो दिल्ली से शंघाई के लिए सुविधाजनक नान-स्टाप विकल्प प्रदान करेंगी। एअर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम कोरोना महामारी के कारण 2020 में बंद हुई सेवाओं को सामान्य करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा।

आईजीआई एयरपोर्ट से शुरू हुई हैं कई उड़ानें

हाल के महीनों में आईजीआई एयरपोर्ट से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हुई हैं, जो भारतीय विमानन क्षेत्र की बढ़ती क्षमता को दर्शाती हैं। अक्टूबर 2025 में एअर इंडिया ने दिल्ली से मनीला (फिलीपींस) के लिए पांच बार साप्ताहिक उड़ानें शुरू कीं, जो दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही हैं।

इसी वर्ष जनवरी में इंडिगो ने दिल्ली से एथेंस (ग्रीस) के लिए सीधी उड़ानें शुरू की, जो यूरोप के प्राचीन शहर तक पहुंच को आसान बनाती हैं।साथ ही इंडिगो ने दिल्ली से लंदन हीथ्रो के लिए नई उड़ानें शुरू की हैं, जो कम लागत वाली लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प प्रदान करती हैं।

वैश्विक हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

इस वर्ष मार्च में एअर इंडिया दिल्ली से रोम (इटली) के लिए नान-स्टाप उड़ानें शुरू करने वाली है। ये नई उड़ानें भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण को बढ़ावा दे रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पर्यटन, शिक्षा और व्यापार क्षेत्र में वृद्धि होगी। आईजीआई एयरपोर्ट से अब 54 देशों के 157 गंतव्यों तक सीधी पहुंच है, जो इसे वैश्विक हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें- बजट 2026-27: दिल्ली पुलिस को 12,846 करोड़, शहर को सुरक्षित करने और ट्रैफिक सिस्टम को सुधार को मिलेगी रफ्तार