विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बजट 2026-27: दिल्ली पुलिस को 12,846 करोड़, शहर को सुरक्षित करने और ट्रैफिक सिस्टम को सुधार को मिलेगी रफ्तार

Published: Sun, 01 Feb 2026 07:52 PM (IST)

दिल्ली पुलिस को 2026-27 के केंद्रीय बजट में 12,846.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष से 4.57% ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस को 2026-27 के केंद्रीय बजट में 12,846.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली पुलिस को 2026-27 के केंद्रीय बजट में 12,846.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी की कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महानगर में वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण शहर के यातायात प्रबंधन की दिल्ली पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रहती है। दिल्ली हमेशा से आतंकियों के निशाने पर होने व राजनीतिक केंद्र होने के नाते यहां आए दिन बड़े-बड़े धरना-प्रदर्शन व रैलियां आदि होने रहने के कारण यहां पुलिस के लिए संचार नेटवर्क को भी दुरुस्त रखने की जरूरत होती है।

कम्युनिकेशन नेटवर्क को बेहतर बनाना

इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस को हर साल अधिक से अधिक हाईटेक बनाने की जरूरत है। इसलिए दिल्ली पुलिस को 2026-27 के केंद्रीय बजट में 12,846.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.57 प्रतिशत अधिक है। इस फंड का इस्तेमाल रोजाना के खर्चों और अलग-अलग योजनाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें एनसीआर क्षेत्र में एक माॅडल ट्रैफिक सिस्टम का विकास और बेहतर कम्युनिकेशन नेटवर्क को बेहतर बनाना शामिल है।

दिल्ली पुलिस को 12259.16 करोड़ रुपये आवंटित

दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार है, जिसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट भी शामिल है। कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना, लेटेस्ट टेक्नोलाजी को शामिल करना, ट्रैफिक सिग्नल लगाना और कर्मचारियों को बेहतर ट्रेनिंग देना भी इसके काम का हिस्सा है। 2025-26 के केंद्रीय बजट में दिल्ली पुलिस को 12259.16 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसे इस वित्तीय वर्ष में बढ़ाकर 12,846.15 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

पुलिसिंग को और बेहतर करने में मदद मिलेगी

2024-2025 की तुलना में भी 2025-2026 में आठ प्रतिशत बढ़ाकर बजट मिला था। इस बार के बढ़े हुए बजट में कार्यालय खोलने, आवासीय परिसर जैसी परियोजनाओं में खर्च किए जाएंगे। 2025-26 के केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अलग से 327.50 करोड़ दिया गया था। इसे इस साल और बढ़ाकर दिया गया है। पुलिस अधिकारी की माने तो इस बार अधिक बजट मिलने से पुलिसिंग को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

बजट में फोरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

दिल्ली पुलिस लगातार तकनीकी पर काफी खर्च कर रही हैं। पुलिस अपनी लंबे समय से लंबित परियोजनाओं जैसे सेफ सिटी प्रोजेक्ट, इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) आदि को भी अंतिम रूप देना चाह रही है। अपराध होने के बाद बेहतर जांच के जरिये आरोपितों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक जांच महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी मदद से अपराधियों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा करने में मदद मिलती है। इसलिए बजट में फोरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इस बार भी करोड़ों रुपये दिया गया है।

ट्रैकिंग नेटवर्क को करेंगे मजबूत

क्राइम एंड क्रिमनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के लिए इस बार 600 करोड़ से अधिक दिया गया है। यह राशि तमाम राज्यों के क्रिमनल डाटा और ट्रैकिंग नेटवर्क को मजबूत करने में इस्तेमाल की जाएगी। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के सभी राज्य सीसीटीएनएस के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, जिसके जरिये सूचनाएं एक दूसरे से साझा किया जाता है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय बजट 2026 से दिल्ली के एमएसएमई की बढ़ेगी रफ्तार, उद्योग संगठनों ने स्वागत कर कहा-मिलेगा नया बल