विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्विषा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम की तैयारी हुई पूरी, बस जबलपुर HC के लिखित आदेश के इंतजार में है AIIMS

Published: Sat, 23 May 2026 08:32 PM (IST)

एम्स नई दिल्ली को त्विषा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर हाई कोर्ट का आधिकारिक आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

एम्स नई दिल्ली को नोएडा निवासी त्विषा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम करने का जबलपुर हाई कोर्ट का अधिकारिक आदेश समाचार लिखे जाने तक नहीं मिला।

एम्स नई दिल्ली को नोएडा निवासी त्विषा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम करने का जबलपुर हाई कोर्ट का अधिकारिक आदेश समाचार लिखे जाने तक नहीं मिला।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एम्स नई दिल्ली को नोएडा निवासी त्विषा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम करने का जबलपुर हाई कोर्ट का अधिकारिक आदेश समाचार लिखे जाने तक नहीं मिला।

एम्स की जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. रीमा दादा ने शनिवार को एम्स फाेरेंसिक विभाग के प्रमुख प्रो. डाॅ. सुधीर गुप्ता के हवाले से स्पष्ट किया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

हालांकि, उन्होंने बताया कि संस्थान को आदेश की प्रति नहीं मिली है, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया के लिए आंतरिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी रखी गई हैं, ताकि आदेश प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रो. डाॅ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है और जैसे ही सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त होगा, फाेरेंसिक प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में समर्थ सिंह को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा का पति समर्थ जबलपुर से गिरफ्तार, आज भोपाल कोर्ट में पेशी; पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड

यह भी पढ़ें- हेड मसाज, पेडिक्योर और फिर... त्विषा शर्मा के आखिरी घंटों का VIDEO वायरल; सैलून मालिक के दावों से बढ़ा सस्पेंस