विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में समर्थ सिंह को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Published: Sat, 23 May 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। समर्थ ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी और उसे जबलपुर कोर्ट परिसर से हिरासत में लिया गया, जहां पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी।

हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली, मॉडल त्विषा केस में आरोपी समर्थ सिंह गिरफ्तार (फाइल फोटो)

हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली, मॉडल त्विषा केस में आरोपी समर्थ सिंह गिरफ्तार (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश करेगी। मीडिया से बचाने के लिए समर्थ को कोर्ट परिसर में पीछे के रास्ते से लाया गया और वहीं कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। हालांकि शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उसने अपनी याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटारा हिल्स थाना प्रभारी या जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समर्थ सिंह को शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह इतने दिनों तक कहां छिपा रहा और किन लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले में नोटिस भेजे जाने के बावजूद गिरिबाला सिंह अब तक पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई हैं।

कोर्ट परिसर से हिरासत में लिया गया आरोपी

हाई कोर्ट के आदेश के बाद समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन अदालत ने उसका समर्पण स्वीकार नहीं किया। इसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट परिसर के एक कमरे में छिप गया।

इसी दौरान भोपाल और जबलपुर पुलिस को उसके कोर्ट में मौजूद होने की जानकारी मिली। दोनों शहरों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जबलपुर पुलिस ने आरोपी को भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम उसे देर रात भोपाल लेकर पहुंची।

12 मई को मिला था त्विषा का शव

गौरतलब है कि भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा का शव 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला था।

घटना के बाद त्विषा के मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले के सामने आने के बाद से पुलिस लगातार जांच कर रही है और अब आरोपी से पूछताछ के जरिए कई अहम खुलासों की उम्मीद की जा रही है।

भोपाल के कटारा हिल्स में जहां मिली थी त्विषा की लाश, उस जगह की पहली तस्वीर आई सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।