भोपाल के कटारा हिल्स में जहां मिली थी त्विषा की लाश, उस जगह की पहली तस्वीर आई सामने
त्विषा शर्मा की मौत के 11 दिन बाद भोपाल के कटारा हिल्स में उस जगह की पहली तस्वीर सामने आई है, जहां उनका शव मिला था।
-1779540629601_m.webp)
यहां मिली थी त्विषा की लाश (फोटो-सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्विषा शर्मा की मौत को आज 11 दिन हो गए हैं और अभी तक यह बात सामने नहीं आ पाई है कि त्विषा ने आत्महत्या की थी या फिर यह एक मर्डर है।
त्विषा की मौत 12 मई 2026 को हुई थी। आज उसकी मौत के 11 दिन बाद उस जगह की तस्वीर सामने आई है, जहां त्विषा शर्मा का शव मिला था।
यहां मिली थी त्विषा की लाश
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में त्विषा शर्मा की लाश जहां मिली थी, उस छत की पहली तस्वीर सामने आई है। यह वही छत है जहां 12 मई को 33 साल की त्विषा फंदे से लटकी मिली थी।
नोएडा की रहने वाली त्विषा अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस बात की अभी भी जांच चल रही है।
-1779541699619.jpg)
त्विषा की मौत- सुसाइड या मर्डर?
एक तरफ जहां उनके पति के परिवार ने दावा किया है कि त्विषा नशे की लत से जूझ रही थीं और बताया कि उसे ड्रग्स लेने की आदत थी। वहीं त्विषा के माता-पिता ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि ड्रग्स लेने की आदत उनकी बेटी को नहीं, बल्कि त्विषा के पति को थी।
त्विषा के घरवालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घरवालों का कहना है त्विषा के पति और सास उस पर अत्याचार करते थे।
दोबारा पोस्टमार्टम को मिली मंजूरी
त्विषा की लाश का पोस्टमार्टम 13 मई को पूरा हो गया था और यह शव तब से AIIMS भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है। त्विषा के घरवाले काफी लंबे समय से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहे थे।
भोपाल हाई कोर्ट ने त्विषा के शव को लंबे समय से सुरक्षित रखे जाने के कारण उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने त्विषा के परिवार वालों की याचिका पर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मंजूरी दे दी है।
कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंचकर नए सिरे से त्विषा की लाश का पोस्टमार्टम करेगी। इसके साथ ही नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
