विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्विषा शर्मा का पति समर्थ जबलपुर से गिरफ्तार, आज भोपाल कोर्ट में पेशी; पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड

Published: Sat, 23 May 2026 01:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2026 01:43 PM (IST)

बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

त्विषा शर्मा का पति समर्थ सिंह जबलपुर से गिरफ्तार (फोटो- PTI)

त्विषा शर्मा का पति समर्थ सिंह जबलपुर से गिरफ्तार (फोटो- PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समर्थ शुक्रवार शाम हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसका समर्पण स्वीकार करने से मना कर दिया।

इसके बाद वह कोर्ट परिसर के एक कमरे में छुप गया। सूचना मिलने पर भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड

SIT प्रमुख ACP रजनीश कश्यप ने कहा, "हमारी टीम ने आरोपी समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर आज दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। हम आरोपी की 7 दिन की रिमांड मांगेंगे। हम उसे आज कोर्ट के सामने पेश करेंगे।"

जबलपुर पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह को गिरफ्तार करने के बाद भोपाल पुलिस को हैंडओवर कर दिया था। पुलिस उसे भोपाल ले आई है और दोपहर तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हाई कोर्ट ने दिया था आत्मसमर्पण का निर्देश

बता दें कि भोपाल कोर्ट से पिछले दिनों जमानत खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शुक्रवार दोपहर सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटाराहिल्स थाना प्रभारी अथवा जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।

कोर्ट के आदेश के कुछ समय बाद ही समर्थ सिंह शाम करीब चार बजे जबलपुर जिला कोर्ट पहुंच गया। वह सीजेएम अभिषेक सोनी की अदालत में पेश हुआ और समर्पण की कोशिश की। हालांकि, कोर्ट ने यह कहते हुए समर्पण स्वीकार नहीं किया कि उसे भोपाल की सक्षम अदालत में पेश होना चाहिए।

जिला कोर्ट से बाहर आने के बाद समर्थ सिंह कुछ देर तक परिसर में घूमता रहा। इसी दौरान वह कोर्ट के रूम नंबर 32 में जाकर बैठ गया। बताया गया है कि उस समय कमरे में जज मौजूद नहीं थे और केवल तीन कर्मचारी बैठे थे। कमरे की लाइट भी बंद थी।

कोर्ट रूम से पुलिस ने पकड़ा

उधर, समर्थ सिंह के कोर्ट परिसर में होने की सूचना मिलते ही भोपाल और जबलपुर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो वह कमरे से निकलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 30 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- हेड मसाज, पेडिक्योर और फिर... त्विषा शर्मा के आखिरी घंटों का VIDEO वायरल; सैलून मालिक के दावों से बढ़ा सस्पेंस

यह भी पढ़ें- 'वह छिप नहीं रहे थे...' त्विषा शर्मा के पति के लापता होने पर वकील की सफाई