विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया पर नया Cyber खतरा, अब AI एजेंट भी बन सकते हैं हैक; साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ से जाने क्या है खतरा

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:55 PM (IST)

एआई एजेंट अब साइबर अपराध का नया जरिया बन सकते हैं, जो बिना मानवीय निगरानी के सिस्टम तक पहुंच बना सकते हैं। यह खतरा तब और बढ़ जाता है जब उन्हें अधिक अधिकार या गलत निर्देश मिलते हैं।

डॉ. देवेश वतस ने एआई एजेंट्स से साइबर खतरों के बारे में चेताया। फोटो: जागरण

डॉ. देवेश वतस ने एआई एजेंट्स से साइबर खतरों के बारे में चेताया। फोटो: जागरण

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। अभी तक साइबर अपराध के मामलों में हैकर किसी व्यक्ति के कंप्यूटर या नेटवर्क में सेंध लगाकर डाटा चोरी करते थे, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बदलते स्वरूप ने साइबर अपराध की दुनिया में एक नए खतरे की आशंका पैदा कर दी है।

अब साइबर हमले के लिए किसी हैकर को हर कदम खुद उठाने की जरूरत नहीं होगी। एआई एजेंट (स्वचालित एआई प्रणाली) को एक लक्ष्य देकर उससे वेबसाइट खंगालने, कोड लिखने, डाटाबेस तक पहुंच बनाने, खाते तैयार करने और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर कार्रवाई करने जैसे काम कराए जा सकते हैं।

यदि ऐसे एजेंट पर नियंत्रण कमजोर हुआ तो वही साइबर हमले का जरिया बन सकता है।

एआई एजेंट बन सकते हैं साइबर हमले का जरिया

स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 13वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबर लॉ, साइबर क्राइम एंड साइबर सिक्योरिटी में डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के साइबर सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के सलॉहकार एयर वाइस मार्शल (डॉ.) देवेश वत्स ने अपने विश्लेषण में इस उभरते खतरे को रेखांकित किया है।

उनके अनुसार, एआई अब केवल सवालों के जवाब देने वाली तकनीक नहीं रह गई है, बल्कि ऐसे एजेंट विकसित हो रहे हैं जो किसी उद्देश्य को समझकर खुद योजना बना सकते हैं और इंटरनेट, डाटाबेस और अन्य डिजिटल टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यही क्षमता साइबर सुरक्षा के लिए नई चुनौती बन रही है।

अधिक अधिकार मिलना बन सकता है सबसे बड़ा खतरा

विश्लेषण के मुताबिक, किसी एआई एजेंट को यदि ईमेल, क्लाउड स्टोरेज, वित्तीय सिस्टम, कंपनी के डाटाबेस और आंतरिक नेटवर्क तक एक साथ पहुंच दे दी जाए तो वह एक डिजिटल कर्मचारी की तरह काम करने लगता है। लेकिन यही पहुंच गलत हाथों में पड़ने पर पूरे संगठन की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।

किसी साइबर ठग को अलग से मालवेयर तैयार करने की जरूरत नहीं होगी। वह एआई एजेंट को प्रभावित करके उससे ही अधिकृत सिस्टम पर गलत गतिविधियां करा सकता है। इसे 'लिविंग ऑफ द एजेंट' (एलओटीए) की उभरती अवधारणा के रूप में देखा जा रहा है।

वेबसाइट में छिपा निर्देश भी बन सकता है खतरा

एआई एजेंट के लिए एक और बड़ा खतरा 'इनडायरेक्ट प्रॉम्प्ट इंजेक्शन' है। इसमें किसी वेबसाइट, ईमेल, दस्तावेज या डिजिटल फाइल में ऐसा छिपा निर्देश डालॉ जा सकता है, जिसे एजेंट सामान्य जानकारी समझने के बजाय आदेश मान ले।

इससे गोपनीय जानकारी उजागर होने, गलत निर्णय लेने या बिना अनुमति डिजिटल कार्रवाई करने का जोखिम पैदा हो सकता है।

सुरक्षा के लिए जरूरी होगा एजेंटिक जीरो ट्रस्ट

विशेषज्ञ के मुताबिक, एआई एजेंट को उतनी ही डिजिटल अनुमति दी जाए, जितनी उसके काम के लिए जरूरी हो। वित्तीय लेनदेन, डाटा डिलीट करने और संवेदनशील सिस्टम में बदलॉव जैसे कामों के लिए मानवीय मंजूरी अनिवार्य होनी चाहिए।

हर एजेंट की अलग डिजिटल पहचान, उसकी गतिविधियों की लगातार निगरानी, सुरक्षित ऑडिट रिकॉर्ड और जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल बंद करने की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR को क्रिसमस गिफ्ट, 25 दिसंबर को खुलेगा दनकौर इंटरचेंज; 2 एक्सप्रेसवे जुड़ने से 20 किमी चक्कर खत्म

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना-दरभंगा समेत 18 रूटों पर अब सालभर चलेंगी बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।