यमुना में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या, हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पहुंचा था नदी किनारे
सोनिया विहार में मनोज कुमार नामक युवक ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम ने शव बरामद किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर परिजनों से पूछताछ शुरू की। मनोज पेंटर था, परिवार में मां, पांच भाई और तीन बहनें हैं। वह शनिवार सुबह मंदिर गया था।

दिल्ली में यमुना में कूदकर शख्स ने की आत्महत्या।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोनिया विहार इलाके में यमुना में कूदकर एक युवक ने जान दे दी। मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार के रूप में हुई है। राहगीरों ने उसे यमुना में कूदता हुआ देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। बोट क्लब की टीम ने कुछ ही देर बाद मनोज का शव पानी से निकाल पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वजीराबाद थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक, मनोज के परिवार में मां के अलावा पांच भाई और तीन बहनें हैं। मनोज इलाके में पेंटर का काम करता था। शनिवार सुबह के समय वह अपने भाइयों के साथ हनुमान मंदिर गया था। वहां से वापस लौटते समय वह पहले पुश्ते के पास ऑटो रिक्शा से उतर गया। उसके भाई वहां से चले गए।
कुछ देर बैठने के बाद शख्स ने लगा दी छलांग
इस बीच कुछ देर वहां बैठने के बाद मनोज ने यमुना में छलांग लगा दी। खबर मिलने के बाद बचाव दल वहां पहुंचा। बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पांच गोताखोरों की टीम ने मनोज की तलाश शुरू की। बाद में उसका शव यमुना से निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।