विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भूत' ने मारा दीदी को, 11 बजे रात को बुलाकर ले गया था, भाई ने खोला हत्या का राज

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 14 Dec 2017 02:36 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 12:09 PM (IST)

बयान देने वाले छोटे भाई की उम्र तकरीबन ढाई साल है। उसने पूछताछ में अपनी तुतलाती जुबान में पुलिस को यह बात बताई है।

'भूत' ने मारा दीदी को, 11 बजे रात को बुलाकर ले गया था, भाई ने खोला हत्या का राज
'भूत' ने मारा दीदी को, 11 बजे रात को बुलाकर ले गया था, भाई ने खोला हत्या का राज

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में 6 साल के बच्ची की हत्या का अजब मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बच्ची की हत्या 'भूत' ने की है। पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डेयरी फार्म का है। यहां पर बुधवार रात एक 6 साल की मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

हत्या के दौरान टीवी देख रही थी

जिस बच्ची की हत्या हुई थी वह पड़ोसी घर में दोनों भाइयों के साथ टेलीविजन पर कार्यक्रम देख रही थी। उसी दौरान रहस्यमय हालात में कमरे से निकली और गायब हो गई। तलाशी के दौरान घर वालों को रात 2 बजे के आसपास बजे छत पर बच्ची का शव मिला। बच्ची के पिता प्रमोद मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़ेंः जीवनभर भूत-प्रेतों के पीछे भागता था यह शख्स, आज उसकी मौत हो गई मिस्ट्री

छोटे भाई के बयान से असमंजस

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के साथ टीवी देख रहे उसके छोटे भाई का कहना है कि 'दीदी को भूत बुलाकर ले गया था।' उसी ने बहन को मारा है। बयान देने वाले छोटे भाई की उम्र तकरीबन ढाई साल है। उसने पूछताछ में अपनी तुतलाती जुबान में पुलिस को यह बात बताई है।

वहीं, पुलिस जांच में जुटी है और परिवारों के संदिग्ध सदस्यों से पूछताछ कर रही है। उसी परिसर में रहने वाला एक युवक वारदात के बाद से लापता है।

यह भी पढ़ेंः 'मुझसे मिलता था भूत, हर मर्डर उसके कहने पर किया'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।