Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदकर एक शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Tue, 15 Oct 2019 01:05 PM (IST)

    उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सुबह मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से 40 वर्षीय एक शख्स सड़क पर कूद गया।

    मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदकर एक शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सुबह मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से 40 वर्षीय एक शख्स सड़क पर कूद गया। घायल अवस्था में उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौके से मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक के पास से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। जिसके अनुसार, उसका नाम राजीव है जोकि जेजे कॉलोनी उत्तर नगर वेस्ट का रहने वाला था।

    सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जान दे रहा है। उसने लिखा है कि मरने के बाद मेरे परिवार को इसकी जानकारी दे दी जाए। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ के बाद ही इस बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाएगा।

    पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    इससे पहले उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर पिछले सप्ताह बुधवार को एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की थी। सुसाइड करने की कोशिश करने के दौरान शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया था। वहीं सितंबर महीने में आदर्शनगर मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने जान दे दी थी। 

    नियुक्ति रद होने से भड़के हजारों निगम शिक्षक, शाहदरा जीटी रोड पर लगाया जाम

    दिवाली से पहले हजारों लोगों को तोहफा, 'सेवा सर्विस' नाम से 10 पैसेंजर ट्रेन शुरू

     दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

     

    comedy show banner
    comedy show banner