Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने शुरू की विशेष मुहिम, 15 फरवरी तक होंगे जनसंपर्क कार्यक्रम, लोगों को बताएंगे बजट के फायदे

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 07 Feb 2021 08:30 AM (IST)

    सांसद या वरिष्ठ नेता इन बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को बजट में देश के विकास और आम जन के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। सभी जिलों में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर बजट को आत्म निर्भर बजट बताया गया।

    Hero Image
    पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में हुई कार्यकारिणी की बैठक

    नई दिल्ली, संतोष कुमार सि‍ंह केंद्रीय बजट को प्रचारित करने के लिए दिल्ली भाजपा की विशेष मुहिम शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में कार्यकारिणी की बैठक हुई। सांसद या वरिष्ठ नेता इन बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को बजट में देश के विकास और आम जन के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। सभी जिलों में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर बजट को आत्म निर्भर बजट बताया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलों के बाद रविवार को भाजपा के सभी मंडलों में कार्यकारिणी की बैठक होगी। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय बजट को प्रचारित करने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया गया था। 15 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के पहले चरण में जिले व मंडल के कार्यकर्ताओं को बजट की जानकारी दी जा रही है जिससे कि वह जनता के बीच सही तरीके से अपनी बात रख सकें।

    जिलों की बैठक में सांसद दुष्यंत गौतम, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व मंत्री विजय गोयल, विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताया। कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना संकट के दौर सभी वर्ग का खयाल रखते हुए देश के विकास को गति देने वाला बजट पेश किया है। कार्यकर्ता आम जनता को इसकी जानकारी दें।

    भाजपा नेताओं ने बताया कि मंडल स्तर पर बैठक के बाद सोमवार से जन संपर्क कार्यक्रम शुरू होंगे। किसान सम्मेलन आयोजित करके किसानों को बताया जाएगा कि मोदी सरकार ने बजट में उनके कल्याण व जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए हैं। इसके साथ ही किसानों को कृषि कानून को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से भी सचेत किया जाएगा। छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों सभी के साथ बजट पर चर्चा होगी।