Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Boycott China, India China Border Tension: देश के 98 % लोग चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के समर्थन में

    By Edited By:
    Updated: Mon, 29 Jun 2020 11:34 AM (IST)

    कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस सर्वे से यह साफ जाहिर होता है कि इस मुद्दे पर सारा देश चीन के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है।

    Boycott China, India China Border Tension: देश के 98 % लोग चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के समर्थन में

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश में विभिन्न वर्गों के बीच हुए एक हालिया सर्वे में 98.8 फीसद लोगों ने चीनी सामान के बहिष्कार का समर्थन किया है। यह सर्वे कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कराया है, जो 19 जून से 27 जून तक चला। इसमें 9,735 लोगों ने भाग लिया और अपनी राय जाहिर की। सर्वे में चीन के साथ चल रहे वर्तमान हालात से संबंधित नौ प्रश्न पूछे गए थे। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस सर्वे से यह साफ जाहिर होता है कि इस मुद्दे पर सारा देश चीन के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है और किसी भी कीमत पर अब चीन को सबक सिखाना चाहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन सर्वे में व्यापारियों, लघु उद्योग, किसान, हॉकर्स, उपभोक्ता, स्वयं उद्यमी, महिला उद्यमी, गृहिणी, कामकाजी महिलाएं, विद्यार्थी व सामाजिक संगठनों के लोगों सहित अनेक वर्गों ने भाग लिया। कैट ने देश के सभी राज्यों के लगभग 11 हजार लोगों को सर्वे फॉर्म भेजा जिसमें से 9735 लोगों ने अपनी राय दी।

    सर्वे में नौ प्रश्नों को पूछा गया जिसमें 95.8 फीसद लोगों ने चीन द्वारा भारतीय फौजों के खिलाफ की गई कार्रवाई को गलत कहा। वहीं, 97.6 लोगों ने कहा कि अब बहुत हो चुका, चीन को सबक सिखाना चाहिए, जबकि 98.8 फीसद लोगों ने कहा कि वे भारतीय फौजों के साथ मजबूती से खड़े हैं। तो 98.8 फीसद लोगों ने कहा कि वह चीनी सामानों के बहिष्कार के पक्ष में हैं।

    97.8 फीसद लोगों ने यह संकल्प लिया कि वह चीनी सामान न खरीदेंगे और न ही बेचेंगे। इसके अलावा अन्य सवालों के जवाब भी कमोबेश इसी तरह के थे।

    प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सर्वे के नतीजों से कैट को अब और अधिक आक्रामकता के साथ देशभर में चीनी वस्तुओं के राष्ट्रीय अभियान 'भारतीय सामान -हमारा अभिमान' को चलाने को बल मिला है।

    comedy show banner
    comedy show banner