Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हैरान करने वाला सुसाइड : डॉक्टर ने हाथों व कलाई में बिजली के नंगे तार लपेट लगाया करंट

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jun 2020 11:17 AM (IST)

    Delhi Crime जांच में जुटी दिल्ली पुलिस भी आत्महत्या के तरीके को लेकर हैरान है।

    दिल्ली में हैरान करने वाला सुसाइड : डॉक्टर ने हाथों व कलाई में बिजली के नंगे तार लपेट लगाया करंट

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली में एक 74 वर्षीय ईएनटी डॉक्टर ने हैरतंगेज तरीके से सुसाइड कर लिया और इसका पता एक दिन बाद चला। दरअसल, इस डॉक्टर ने अपने दोनों हाथों और कलाई में बिजली के नंगे तार लपेटा फिर करंट लगातार अपनी जान दे दी। हैरान करने वाला सुसाइड का यह मामला पश्चिमी दिल्ली के विकापुरी थाना इलाके का है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विकासपुरी थाना इलाके में एक 74 वर्षीय ईएनटी के डॉक्टर एस. सिंह ने पहले तो अपने दोनों हाथों और कलाइयों में बिजली के नंगे तारों को लपेटा फिर बिजली का स्विच ऑन कर दिया। इसके बाद जोरदार करंट लगने से डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस को उनके दोनों हाथों पर बिजली के तार लिपटे मिले। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉक्टर ने नंगे तार की मदद से आत्महत्या की होगी। पुलिस की मानें तो डॉक्टर ने आत्महत्या शुक्रवार रात को भूकंप आने के बाद की, लेकिन इसका पता शनिवार सुबह चला। 

    एस. सिंह की आत्महत्या की जानकारी शनिवार शाम को पुलिस को उनके पड़ोसियों ने फोन के जरिये दी। पड़ोसियों की मानें तो शुक्रवार रात को उन्होंने एस. सिंह को देखा। ऐसे में आत्महत्या उन्होंने रात में ही की होगी। वहीं, आत्महत्या स्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एस. सिंह ने गीजर के तारों को छीलकर अपने दोनों हाथों और कलाई पर लपेटा हुआ था। वही नजदीक ही बिजली के बोर्ड में प्लग भी लगा हुआ था। पुलिस ने जांच में पाया कि उन्होंने बिजली के तारों को पहले नंगा किया, इसके बाद अपने दोनों हाथों पर लपेट लिया। फिर आत्महत्या करने के लिए स्विच ऑन कर दिया।

    डिप्रेशन का शिकार होने का शक

    जांच में पता चला है कि एस. सिंह विकास पुरी इलाके के अपने घर में अकेले ही रहते थे। दरअसल, उनकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रह रही बेटी के पास ही रहती थीं और वह अकेले इस घर में रह रहे थे। वह कुछ समय पहले बेटी के पास ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन पत्नी वही बेटी के पास रह गई और वह वापस आ गए। पड़ोसियों के मुताबिक, वह लोगों से कम ही बातचीत करते थे, ऐसे में माना जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।