Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 31 May 2020 03:05 PM (IST)

    बाहरी दिल्ली के बादली गांव के जीवन पार्क इलाके में गली नम्बर पांच स्थित एक जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला गीता देवी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बाहरी दिल्ली के बादली गांव के जीवन पार्क इलाके में गली नम्बर पांच स्थित एक जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला गीता देवी की मौत हो गई। जबकि महिला का पति मनिराम और दामाद प्रेम घायल हो गए है। घटना रविवार तड़के सुबह साढ़े चार बजे की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बाद आस पास के लोगों ने सभी को पास के ही अंबेडकर अस्पताल में लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

    वही मृतक महिला का पति और दामाद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है की मकान काफी पुराना बना हुआ था।