Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus LockDown: हर 10 लाख की आबादी पर 2300 टेस्ट कर रही है दिल्ली सरकार

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 01 May 2020 02:16 PM (IST)

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल ने अपनी लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि वर्तमान में दिल्ली के अंदर हर 10 लाख की आबादी पर 2300 टेस्ट हो रहे हैं।

    Coronavirus LockDown: हर 10 लाख की आबादी पर 2300 टेस्ट कर रही है दिल्ली सरकार

    नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को दावा किया कि वर्तमान में दिल्ली के अंदर हर 10 लाख की आबादी पर 2300 टेस्ट कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना के टेस्ट ज्यादा होने से ऐसा लगता है कि दिल्ली में मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन अब तक 1100 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में मृत्युदर कम

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 59 है जो अन्य देश या अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत कम है। देश का औसत 500 है।

    दिल्ली में प्लाज्मा का ट्रायल सफल

    इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि लोकनायक अस्पताल के अंदर जो प्लाज्मा का ट्रायल किया था। पहला मरीज कल ठीक होकर अपने घर चला गया है। मरीज काफी सीरियस था आईसीयू में था, लेकिन बृहस्पतिवार को ठीक होकर अपने घर चला गया। प्लाज्मा थेरेपी के नतीजे अच्छे मिल रहे हैं। शुरुआत में केंद्र सरकार के बयानों की वजह से कन्फ्यूजन हुआ। केंद्र सरकार ने केवल इतना कहा था कि जिन लोगों को केंद्र सरकार से मंजूरी है केवल वही प्लाज्मा का ट्रायल करेंगे। यही हम भी कह रहे हैं। जैसे नतीजे आ रहे हैं मैं आपके सामने रख रहा हूं। प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल का शुरुआत में अच्छा नतीजा आ रहा है। प्लाज्मा ट्रायल जारी रहेगा। प्लाज्मा डोनेट करने वालों का तहे दिल से शुक्रिया।

    उन्होंने कहा कि इस महीने हम दोगुने राशन मुफ्त दे रहे हैं। प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन मुफ्त दे रहे हैं। लोगों ने कहा है कि केवल राशन से काम नहीं चल रहा है इसलिए हम साथ में एक किट भी दे रहे हैं।

    कोटा से लाए जाएंगे छात्र
    कोटा के अंदर जो बच्चे आईआईटी की तैयारी करने गए थे फंसे हुए थे। वह बार-बार हमसे वापस बुलाने की गुजारिश करते थे, लेकिन हमारे हाथ बंधे हुए थे। दिल्ली से 40 बसें कोटा जा रही है और उम्मीद है कि कल यह बसें बच्चों को लेकर वापस आ जाएंगी। आने के बाद इन बच्चों को अपने घर में 14 दिन क्वारंटाइन करना है।

    घर पर रहिए

    सभी सरकारों के साथ बातचीत चल रही है। बातचीत के बाद जो भी नतीजे आएंगे उसके बारे में आपको बताएंगे तब तक आप अपने घर में रहिए और घर से बाहर मत निकालिए लॉकडाउन का पालन करिए

    जल्दबाजी ना दिखाएं।

    AAP कार्यकर्ताओं से की अपील, कोई भूखा न सोए

    आम आदमी पार्टी वॉलन्टियर्स के लिए यही मौका है अपनी देशभक्ति दिखाने का। निडर होकर जनता की सेवा कीजिए। अपने इलाके में किसी को भूखा मत सोने दीजिए। हर जरूरतमंद की मदद कीजिए। अपनी भी सुरक्षा रखिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए। 

    comedy show banner
    comedy show banner