Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Gurugram border: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्त हुई जांच, बिना पास नहीं मिल रही एंट्री

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 28 Apr 2020 09:27 AM (IST)

    दिल्ली और हरियाणा के बीच मचे राजनीतिक संग्राम के बाद मंगलवार सुबह से ही दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर आने-जाने वालों की जांच बारीकी से की जा रही है।

    Hero Image
    Delhi-Gurugram border: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्त हुई जांच, बिना पास नहीं मिल रही एंट्री

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली और हरियाणा के बीच मचे राजनीतिक संग्राम के बाद मंगलवार सुबह से ही दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर आने-जाने वालों की जांच बारीकी से की जा रही है। बिना पास वालों को हरियाणा राज्य में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कोरोना काल का संकट अब पड़ोसी राज्यों में आने-जाने वाले कर्मचारियों के लिए भी मुसीबत का सबब बन सकता है। दरअसल, संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरियाणा और दिल्ली के बीच सियासी वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों राज्यों के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच सोमवार को आरोप प्रत्यारोप के बीच कर्मचारियों के आवागमन को लेकर जमकर सियासी तीर छोड़े गए हैं।

    ऐसे में कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ गई है, दरअसल यदि दोनों राज्य कर्मचारियों के आने जाने पर रोक लगाते हैं, तो इससे कर्मचारियों की बड़ी आबादी के सामने संकट खड़ा हो सकता है। यही नहीं हरियाणा सरकार ने सब्जी लेकर दिल्ली जाने वालों पर भी रोक लगा दी है।

    हरियाणा के गृह मंत्री का सियासी वार हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को बयान दिया कि जो लोग दिल्ली में काम करते हैं और हरियाणा वापस आते हैं। उनके हरियाणा आने से राज्य में कोरोना के मामले बढ़े हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार को कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था करनी चाहिए। हरियाणा के मुख्य सचिव ने दिल्ली सरकार के सामने अपनी बात रख दी है। लेकिन, अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

    दिल्ली सरकार संक्रमण रोकने में अगर मदद नहीं करेगी तो केंद्र सरकार से शिकायत की जाएगी। अनिल विज ने यह भी कहा कि दिल्ली से जो लोग पास लेकर हरियाणा आ रहे हैं, उनको पास नहीं दिया जाना चाहिए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरियाणा सरकार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ऐसा कहना सही नहीं है।

    दिल्ली में कई लोग राष्ट्रीय राजधानी की सीमा से सटे इलाकों में काम करते हैं। दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के भी बहुत से कर्मचारी राजधानी में काम करते हैं, जो प्रतिदिन आते जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में रहते हैं, लेकिन गुरुग्राम में काम करते हैं। इसलिए वह इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं, विज को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।