Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus LockDown Day 8: तब्लीगी मरकज जमात से निकाले गए 2361 लोग, 41 कोरोना पॉजिटिव

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 01 Apr 2020 11:23 AM (IST)

    Coronavirus LockDown Day 8 तब्लीगी मकरज जमात से 2100 से अधिक लोगों के निकाल लिया गया है और इनमें अब तक 41 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    Coronavirus LockDown Day 8: तब्लीगी मरकज जमात से निकाले गए 2361 लोग, 41 कोरोना पॉजिटिव

    नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। Coronavirus LockDown Day 8: दक्षिण दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज जमात से पांच दिनों तक चली कार्रवाई के बाद 2361 से अधिक लोगों के निकाल लिया गया है  और इनमें अब तक 41 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक, 2361 लोगों में से 617 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी बचे लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच दिन तक चला ऑपरेशन

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2361 लोगों को निकालने में कुल 5 दिन का समय लगा। दरअसल, रविवार सुबह से शुरू हुआ ऑपरेशन बुधवार तड़के 3.30 बजे खत्म हुआ। इसके बाद पता चला कि तब्लीगी मरकज जमात से 2361 लोग निकाले गए हैं। अब वहां कोई नहीं बचा है। जब पुलिस टीम इन सभी को निकालने पहुंचे तो कई लोग बाथरूम तक में जाकर छिप गए थे।

    नहीं दी गई लोगों की सही जानकारी

    दरअसल, मरकज वाले पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहे थे, इसलिए पुलिस को अनुमान था कि अंदर करीब 1500 लोग हो सकते है। वहीं, जब वहां से लोगों को निकाला जाने लगा तब यह संख्या 2361 तक पहुंच गई।

    फिलहाल इन्हें नरेला , सुल्तानपुरी, बुराड़ी और बवाना में रखा गया है।

    617 लोग कराए गए अस्पताल में भर्ती

    उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक, जो बीमार हैं उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, जीटीबी, एलएनजेपी, आरएमएल, दीन दयाल आदि अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    मौलान समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

    वहीं, पुलिस ने मरकज के अलावा तीन किलोमीटर के एरिया को कई बार ठीक तरीके से सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, मरकज को सील कर दिया गया है और उसके चारों तरफ बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री की तैनाती कर दी गई है। इसी के साथ मरकज के हेड मौलाना मो साद समेत 7 को नामजद किया गया है। इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।