Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi NCR Weather Report: ठंड में हुआ इजाफा, अभी और गिर सकता है तापमान

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 31 Jan 2020 09:16 AM (IST)

    Delhi NCR Weather Report मौसम विभाग के मुताबिक अभी यह गिरावट और हो सकती है। करीब एक सप्ताह तक कोहरे का प्रकोप भी बना रहेगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi NCR Weather Report: ठंड में हुआ इजाफा, अभी और गिर सकता है तापमान

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi NCR Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के बाद साफ हुए मौसम में दिल्ली के साथ गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद में ठंड एक बार फिर से बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। अभी यह गिरावट और हो सकती है। करीब एक सप्ताह तक कोहरे का प्रकोप भी बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 58 से 100 फीसद रहा। सबसे ठंडा इलाका लोधी रोड रहा जहां का न्यूनतम तापमान सिर्फ 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    नियंत्रण में है प्रदूषण

    बृहस्पतिवार को दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण नियंत्रण में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स महज 202 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 158, गाजियाबाद का 228, ग्रेटर नोएडा का 188, गुरुग्राम का 119 और नोएडा का 192 दर्ज किया गया।