Jafarabad Violence Case: 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपित
नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जफराबाद में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की न्यायिक हिरासत दिल्ली की एक अदालत ने बढ़ा दी है।
नई दिल्ली, एएनआइ। नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जफराबाद में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की न्यायिक हिरासत दिल्ली की एक अदालत ने बढ़ा दी है। कोर्ट ने आरोपित को 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में 2 आरोपितों को अभी हाल में ही जमानत मिली थी।
बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों की न्यायिक हिरासत गुरुवार को खत्म हो रही थी। आरोपितों की पेशी के बाद कोर्ट ने सभी की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी।
वहीं सीमापुरी हिंसा मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने 14 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 16 जनवरी के लिए बढ़ा दी है। इस मामले में दो अन्य आरोपितों को मेडिकल के आधार पर अंतरिम जमानत मिली हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।