Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Free Ride to Women in DTC Buses: 2 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया डीटीसी बसों में मुफ्त सफर

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 30 Oct 2019 08:05 AM (IST)

    धिकारियों ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बसों में मुफ्त यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे तक पहली शिफ्ट में 2 लाख 20 हजार 691 महिलाओं ने बसों में सफर किया।

    Free Ride to Women in DTC Buses: 2 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया डीटीसी बसों में मुफ्त सफर

    नई दिल्ली, जेएनएन। भैया दूज के मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की शुरुआत की गई। दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) के अधिकारियों के मुताबिक, पहले दिन इस योजना का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं ने यात्रा की। अधिकारियों ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बसों में मुफ्त यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे तक पहली शिफ्ट में 2 लाख 20 हजार 691 महिलाओं ने बसों में सफर किया। इसके साथ ही महिला यात्रियों के सफर का कुल फीसद 32.65 रहा। इस दिन टिकट लेकर बसों में यात्रा करने वाले कुल यात्री 6 लाख 76 हजार 28 लोग रहे। पहले दिन महिलाओं की यात्रा करने का अनुपात दो फीसद बढ़ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक: आतिशी 

    आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता आतिशी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई डीटीसी व क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर की योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार की बसों में मुफ्त सफर योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह टिकट केवल यात्र पास नहीं है बल्कि महिला सशक्तीकरण के नए युग की उत्पत्ति का चिह्न है। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारत में महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर में 131 देशों में से 120 वें पायदान पर है। आइएमएफ की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने स्पष्ट रूप से एक पत्र में कहा है कि रोजगार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर भारत जीडीपी को 27 फीसद तक बढ़ा सकता है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विकास में केवल 11 फीसद महिलाएं ही शामिल हैं। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की कमी के कारण ऐसा होता है। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि अगर वे भी महिला सशक्तीकरण के बारे में चिंतित हैं और देश की जीडीपी को बढ़ाना चाहते हैं तो इस तरह की योजना को लागू करें। आतिशी ने कहा कि आज से क्योंकि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। इससे महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण भी बनेगा।

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

    comedy show banner
    comedy show banner