Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गर्लफ्रेंड की सांसें हो रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हम' वेद प्रकाश ऐसे दे रहे पर्यावरण बचाने का संदेश

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 29 Sep 2019 07:58 AM (IST)

    दिल्‍ली में प्रदूषण के स्‍तर को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार हर कवायद कर रही है। ऐसे में बिहार के छपरा के निवासी वेद प्रकाश एक बार फिर चर्चा में हैं।

    'गर्लफ्रेंड की सांसें हो रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हम' वेद प्रकाश ऐसे दे रहे पर्यावरण बचाने का संदेश

    नई दिल्‍ली (जागरण स्‍पेशल)। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर राजधानी में ऑड ईवन को लागू करने जा रह हैं। दिल्‍ली में प्रदूषण के स्‍तर को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार हर कवायद कर रही है। ऐसे में बिहार के छपरा के निवासी वेद प्रकाश एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार इनके चर्चा का कारण है उनका गर्लफ्रेंड वाला बोर्ड जो दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस में लेकर घूमते नजर आते हैं। बोर्ड पर उन्‍होंने लिखा है गर्लफ्रेंड की सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को पर्यावरण के प्रति कर रहे जागरुक

    वेद प्रकाश काम से समय निकाल कर कनॉट प्लेस में लोगों को स्वस्छ्ता, सफाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक करते मिल जाएंगे। ऐसा करने के दौरान उन्‍हें पुलिस की नाराजगी को भी झेल पड़ता है।  वेद प्रकाश बताते हैं कि मैं पीएम मोदी के द्वारा देश में चलाए जा रहे स्‍वच्‍छ भारत अभियान का हिस्‍सा हूं और इसके लिए लोगों के साथ जुड़ कर काम कर रहा हूं। लोगों को जागरूक करता हूं। इसके अलावा लोगों को पेड़ लगाने के लिए भी जागरूक कर रहा हूं। हालांकि कभी-कभी बहुत परेशानी भी होती है। कुछ लोग उन्हें ताना मारते हैं तो कुछ लोग उनके इस कदम की सराहना भी करते हैं।

    पुलिस का लगता है डर 

    वेद प्रकाश आगे कहते हैं- ' जब भी मैं कनॉट प्लेस आकर लोगों को जागरूक करता हूं तो पुलिस का डर लगा रहता है। पूर्व में मुझे पुलिस इस तरह का संदेश देने पर थाने तक ले जा चुकी है।' वह कहते हैं कि एक तरफ गंदगी फैलाने वालों पर तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती है वहीं, यदि कोई स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाता है तो पुलिस उसे जेल में बंद कर देती है।'

    गर्लफ्रेंड का जन्‍मदिन मनाने के समय आया आइडिया 

    वेद प्रकाश बताते हैं- 'तकरीबन चार साल पहले मुंबई में नौकरी करने के दौरान बैंड्रा बीच के पास तवा रेस्तरां में गर्लफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेड कर रहा था। इस दौरान मैंने पाया कि मुंबई में बहुत गंदगी है। इस बीच अपनी बातचीत में मैंने कहा 'गर्लफ्रेंड की कसम देश को गंदा नहीं होने दूंगा'। फिर पहली बार मुंबई के बाहर पहले कैंपेन किया था। इसके बाद नौकरी छोड़नी पड़ी तो दिल्ली में आकर यह कैंपेन जारी रखा।

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक