Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले प्‍यार में फंसाता था युवक, फिर करवाता गलत काम; ना कहने पर दी दर्दनाक सजा

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 01 Sep 2019 10:44 AM (IST)

    आरोपित ने बताया कि वह पत्नी से देह व्यापार करवाना चाहता था लेकिन वह मना कर रही थी। उसकी हत्या कर शव को शिवपुरी स्थित एक मैदान में फेंक दिया और प. बंगाल भाग गया।

    पहले प्‍यार में फंसाता था युवक, फिर करवाता गलत काम; ना कहने पर दी दर्दनाक सजा

    नई दिल्ली, जेएनएन। पश्चिम बंगाल की एक महिला की हत्या कर सागरपुर थाना क्षेत्र में शव को ठिकाने लगाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प. बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिला निवासी जलिल शेख (27) के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चुन्नी को भी बरामद कर लिया है। आरोपित ने बताया कि वह पत्नी से देह व्यापार करवाना चाहता था, लेकिन वह मना कर रही थी। उसकी हत्या कर शव को शिवपुरी स्थित एक मैदान में फेंक दिया और प. बंगाल भाग गया। जांच में पता चला कि आरोपित लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर दिल्ली लाता था और उनसे देह व्यापार करवाता था। आरोपित पर प. बंगाल में भी मानव तस्करी की धाराओं में मामले दर्ज हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चादर और प्‍लास्‍टिक बैग में बंद था शव

    दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि छह अगस्त को सागरपुर थाना पुलिस ने शिवपुरी से एक महिला का शव बरामद किया। शव चादर व प्लास्टिक के बैग में लिपटा था। पुलिस ने शव को डीडीयू अस्पताल में रखवा दिया। शव की पहचान व मामले की छानबीन के लिए एसीपी मनीष जोरवाल व सागरपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में दस टीमों का गठन हुआ। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्र में महिला के बारे में पूछताछ की। उसके बाद भी जानकारी नहीं मिली।

    वाट्सएप की मदद से हुई शव की पहचान

    पुलिस ने दिल्ली व देश भर में पुलिस से जुड़े वाट्सएप ग्रुप में शव की फोटो शेयर की, जिसके बाद 17 अगस्त को सागरपुर पुलिस के पास बंगाल से एक शख्स का फोन आया। उसने बताया कि शव फातिमा नामक महिला का है, जो पति जलिल शेख के साथ सागरपुर में रहती थी। पुलिस को एक और शख्स ने संपर्क किया और बताया कि महिला सागरपुर जे-ब्लॉक में पति के साथ रहती थी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि जलिल शेख छह अगस्त को ही प. बंगाल भाग गया।

    पुलिस की सूचना पर ही फरार हो गया शेख

    पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों से संपर्क किया और जलिल शेख की तलाश शुरू की। पुलिस टीम प. बंगाल गई, लेकिन जलिल घर से फरार हो गया था और मोबाइल बंद था। 28 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास बाइक बेचने आया है। दिल्ली पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक