Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेंगू के खिलाफ महाअभियान आज से, 10 मिनट जांच में दीजिए और स्‍वस्‍थ रहिए

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 01 Sep 2019 05:24 PM (IST)

    इस अभियान को सफल बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता आज 10 बजे अपने घरों का निरीक्षण करें।

    डेंगू के खिलाफ महाअभियान आज से, 10 मिनट जांच में दीजिए और स्‍वस्‍थ रहिए

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली को डेंगू और चिकनगुनिया से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली सरकार रविवार को 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट महाअभियान शुरू की। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता रविवार को 10 बजे अपने घरों का निरीक्षण करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सबसे पहले अपने घर की चेकिंग की। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर सिर्फ साफ पानी में पैदा होता है। जहां हमें साफ पानी मिला वहां से हमने उसे उड़ेल कर बदल दिया।

    हर रविवार दस बजे

    केजरीवाल ने ट्वीट कर अपील की है कि कार्यकर्ता अपने घरों का निरीक्षण करने के साथ ही अपने गली-मोहल्ले में हर घर में जाकर सबको इस अभियान के बारे में बताएं और उनसे पूछें कि उन्होंने अपने घरों में जांच की है क्या। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रविवार 10 बजे अगर कुछ कर रहे हैं तो प्लीज उसे निरस्त कर दीजिए। बस अपने घर की जांच करनी है। डेंगू को हराना है।

    निगम में खींचतान शुरू

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आज 10 बजे अपने घर की जांच करेंगे। वहीं, इधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डेंगू विरोधी अभियान को लेकर निगम में खींचतान शुरू हो गई है। एक ओर स्थायी समिति के अध्यक्ष और महापौर अभियान में शामिल नहीं होने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर निगम ने रविवार को मलेरिया विभाग की होने वाली छुट्टी को रद कर दिया है।

    एकराय में संशय

    निगम ने कहा है कि अब रविवार की बजाय बुधवार को मलेरिया विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी हुआ करेगी। वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि इस रविवार से इस अभियान को लागू नहीं करें। इस रविवार को सभी की छुट्टी होगी। उधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि लोग कार्य दिवसों में घरों में नहीं मिलते इसलिए कर्मचारियों को रविवार को जांच के लिए घरों में जाने को कहा गया है। वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम भी इस तरह का आदेश जारी करने की तैयारी में है।

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक