दिल्ली : क्राइम ब्रांच ने तीन कुख्यात आर्म्स सप्लायर को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर से तीन कुख्यात आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। ये सभी आर्म्स सप्लाइ के अलावा लूटपाट और वाहन चोरी की कई घटनाओं में शामिल थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर से तीन कुख्यात आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। ये सभी आर्म्स सप्लाइ के अलावा लूटपाट और वाहन चोरी की कई घटनाओं में भी शामिल थे। इनके पास से कई हथियारों की बरामदगी भी हुई है। ये तीनों दिल्ली शहर में कई छोटे-बड़े अपराधियों को अवैध हथियार सप्लाइ करते थे।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इनसे 10 पिस्टल, कारतूस और दिल्ली एनसीआर से चुराई गई 6 बाइक बरामद की है। तीनो में एक का नाम शहजाद, दूसरे का गुरमीत और तीसरे का यशपाल सिंह है। शहजाद नांगलोई, गुरमीत तिलक नगर और यशपाल मुज्जफर नगर का रहने वाला है। ये लोग मुज्जफर नगर से आर्म्स लेकर दिल्ली एनसीआर के बदमाशों को आपूर्ति करने आए थे। इनके पास से 8 कट्टा, तीन पिस्टल, 26, कारतूस और 6 बाइक भी बरामद हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।