ग्रेटर नोएडा में रहने वाले बुलंदशहर के शख्स ने किया सुसाइड, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पत्नी और ससुराल से परेशान शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पत्नी और ससुराल से परेशान शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला शख्स नंदकिशोर मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला था। वह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में किराए के मकान में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें नंदकिशोर ने पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि उसे परेशान किया जाता था। यहां तक कि पत्नी उसे खाना तक नहीं देती थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।