उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने गंगा जल से किया कार्यालय का शुद्धिकरण
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर अपने कार्यालय में छिड़काव किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों का हरिद्वार जाने के लिए तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार जाकर गंगा जल ले रहे हैं। इसी क्रम में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह भी हरिद्वार गए थे। उन्होंने वहां जाकर गंगा जल लिया और मंगलवार को अपने कार्यालय में गंगा जल का छिड़काव किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा अपने कार्यालय के शुद्धिकरण के लिए किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।