Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकास चौधरी मर्डर : CM मनोहर लाल ने कहा- जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारोपी, कांग्रेस पर साधा निशाना

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 28 Jun 2019 03:20 PM (IST)

    उन्होंने कहा कि पहले से अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है लेकिन भाजपा सरकार में किसी अपराधी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिला। पुलिस अपराधियों को ...और पढ़ें

    Hero Image
    विकास चौधरी मर्डर : CM मनोहर लाल ने कहा- जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारोपी, कांग्रेस पर साधा निशाना

    गुरुग्राम, जेएनएन। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अहम बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह इस प्रकार की घटनाओं से दुखी हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए मुस्तैद है और इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं तो दोषियों को दंडित करने का काम सरकार का है। हम दोषियों को दंडित कराएंगे लेकिन निर्दोषों को तंग नहीं करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि आज से पहले अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है, लेकिन भाजपा सरकार में किसी अपराधी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिला। पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कर लेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस संगठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर 2007 से लगातार 13 FIR दर्ज की हुई हों, 307 धारा के तहत भी मुक़दमा दर्ज हो। ऐसे व्यक्ति को एक राष्ट्रीय पार्टी द्वारा अपना प्रदेश के प्रवक्ता बनाना या पदाधिकारी बनाना कहां तक उचित है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या यह मान रही है कि विकास चौधरी की हत्या अब पैसों के लेन देन आप रंजिश के कारण हुई है।