Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रवचन के बहाने महिलाओं से दुष्कर्म करता था दिल्ली का यह बाबा, चार्जशीट दाखिल

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 28 Jun 2019 01:05 PM (IST)

    वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। हाई कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया था कि आश्रम में किशोरियों को बंधक बनाकर रखा गय ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रवचन के बहाने महिलाओं से दुष्कर्म करता था दिल्ली का यह बाबा, चार्जशीट दाखिल

    नई दिल्ली, जेएनएन। आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ सीबीआइ ने राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में एक महिला के साथ 2011 से 2015 के बीच कई बार दुष्कर्म के मामले आरोपपत्र दायर किया है। सीबीआइ ने इस आरोपपत्र में दीक्षित के सहयोगी ज्ञानेश्वरी माली को भी आरोपित बनाया है। इससे पहले 13 जून को भी सीबीआइ ने एक अन्य मामले में आरोपपत्र दायर किया था। वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रवचन के नाम पर दुष्कर्म

    वीरेंद्र दीक्षित पर प्रवचन के नाम पर रोहिणी में मौजूद आश्रम में बुलाकर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में दिल्ली की गैर सरकारी संस्था फाउंडेशन फॉर सोशल एंपॉवरमेंट द्वारा हाई कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया था कि आश्रम में किशोरियों को बंधक बनाकर रखा गया था।

    पांच लाख का इनामी है दीक्षित

    सीबीआइ ने दीक्षित की जानकारी देने वाले को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। कोर्ट के आदेश पर 20 दिसंबर, 2017 को तीन मामलों की जांच सीबीआइ ने शुरू की थी।

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक