Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली भाजपा की ऑफिशियल वेबसाइट हैक, हैकर्स ने लिखे ये शब्द

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 30 May 2019 08:57 PM (IST)

    मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हैक हो गई है।

    दिल्ली भाजपा की ऑफिशियल वेबसाइट हैक, हैकर्स ने लिखे ये शब्द

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.delhi.bjp.org) बृहस्पतिवार शाम को हैक हो गई। साइट हैक करके हैकर्स ने उस पर कई हैडर और सबहैडर के नाम बदल दिए हैं। हैकर ने साइट पर हैडर के नाम के पहले या बाद 'BEEF' लिख दिया है। इसके साथ ही ‘बीफ’ की कुछ तस्वीरें भी अपलोड कर दी गई है। साइट को Shadow_V1P3R ने हैक किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च में भी हैक हुई थी भाजपा की वेबसाइट 
    इससे पहले मार्च 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वेबसाइट हैक हो गई थी। वेबसाइट हैक करके हैकर्स ने इस पर अश्लील मैसेज लिख दिए थे। इसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी ने तुरंत इस पर कार्रवाई की और फिर वेबसाइट पर एरर 522 आने लगा। भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bjp.org/ वेबसाइट पर एरर 522 दिखने लगा था।

    वेबसाइट हैक होने के दो हफ्ते से अधिक समय बीत जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वेबसाइट चालू हुई थी। भाजपा की वेबसाइट सिर्फ एक साधारण पेज के साथ खुली थी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.bjp.org/) 5 मार्च को हैक कर ली गई थी। 5 मार्च को सुबह जब वेबसाइट को खोला गया तो इसमें कुछ अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। हालांकि कुछ मिनटो के बाद साइट खुलना ही बंद हो गई और इसमें एरर दिखने लगा। जानकारी के मुताबिक ये वेबसाइट 10 अक्तूबर, 2018 के बाद से अपडेट नहीं हुई थी।

    कांग्रेस ने कसा था तंज
    हैकिंग का शिकार भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट को लेकर उस समय कांग्रेस ने तंज कसा। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा को अगर कुछ मदद चाहिए तो वे कर सकते हैं। एक तरफ कांग्रेस, भाजपा पर तंज कस रही थी तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी मौके को लपक लिया। पार्टी ने आधिकारिक हैंडल से एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा पर दिल्ली में सांठगांठ करने का आरोप लगाया था। वहीं, इस पर आम आदमी पार्टी ने लिखा, 'जैसे आपने दिल्ली में मदद की है! इस चुनाव में जहां-जहां भाजपा कमजोर है, कांग्रेस इसे उभरने में मदद करेगी। जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस भाजपा को मदद कर रही है।'

     दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप