Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्लीः डॉ. हर्षवर्धन ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, जानिए अब तक का सियासी सफर

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 30 May 2019 07:38 PM (IST)

    चांदनी चौक से भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। हर्षवर्धन लगातार दूसरी बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने हैं।

    दिल्लीः डॉ. हर्षवर्धन ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, जानिए अब तक का सियासी सफर

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में दिल्ली को भी जगह दी है। चांदनी चौक से भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। हर्षवर्धन लगातार दूसरी बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने हैं। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांदनी चौक से लगातार चुनाव जीते डॉ. हर्षवर्धन इससे पहले मोदी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी विज्ञान मंत्री थे। वे दिल्ली भाजपा के दिग्गज नेता हैं। 

    चांदनी चौके से दर्ज की बड़ी जीत
    चांदनी चौक लोकसभा से डॉ. हर्षवर्धन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल को 2 लाख 28 हजार 145 वोटों से हराया। उन्हें 52.94 फीसद वोट मिले। इससे पहले 2014 के चुनाव में हर्षवर्धन ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष को हराया था।

    कौन हैं डॉ हर्षवर्धन?
    भाजपा नेता हर्षवर्धन का जन्म 13 दिसम्बर 1954 को दिल्ली में हुआ था। वह हिंदू धर्म के अनुयासी हैं और वैश्य समुदाय से संबंध रखते हैं। हर्षवर्धन ने एंग्लो संस्कृत विक्टोरिया जुबली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दरियागंज से अपनी शिक्षा ग्रहण की। गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कानपुर से इन्होंने आयुर्विज्ञान और शल्य-चिकित्सा स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।  डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली भाजपा के बड़े नेता हैं। वे जमीनी नेता हैं। संगठन में अच्छी पकड़ है। ईमानदार छवि है, ज्यादा दिखावे पर विश्वास नहीं करते। 

    डॉ हर्षवर्धन का राजनीतिक सफर
    हर्षवर्धन बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं। वह बीजेपी के टिकट पर 1993 में कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और दिल्ली की पहली विधानसभा के सदस्य बने। 1996 में वे शिक्षा मंत्री बने। हर्षवर्धन 1998 और 2003 में फिर से कृष्णा नगर से विधानसभा के लिए चुने गये। 2008 विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्षद दीपिका खुल्लर को हराने के साथ ही इन्होंने विधानसभा की चौथी बार सदस्यता प्राप्त की। इस तरह हर्षवर्धन विधानसभा चुनाव इतिहास में कभी भी पराजित नहीं हुए।

    2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा थे। कुछ समय के लिए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। 2014 में चांदनी चौक से सांसद बने। पेशे से चिकित्‍सक हर्षवर्धन दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

    पोलियो उन्मूलन में अहम योगदान
    हर्षवर्धन दिल्ली में भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। अक्टूबर 1994 में उन्होंने पोलियो उन्मूलन योजना शुरू की। यह कार्यक्रम सफल रहा। बाद में इसे भारत सरकार द्वारा पूरे देश में अपनाया गया।


     दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप