Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब हिंदू सेना ने भी भारत में बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग, लिखा खत

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 01 May 2019 12:18 PM (IST)

    भारत में तमाम राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी मांग की है कि यहां पर भी महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

    अब हिंदू सेना ने भी भारत में बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग, लिखा खत

    नई दिल्ली, जेएनएन। पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में आतंकी हमले के बाद वहां की सरकार ने महिला के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया है। अब भारत में तमाम राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी मांग की है कि यहां पर भी महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस कड़ी में बुधवार को हिंदू सेना ने बाकायदा केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा को पत्र लिखकर मांग की हैं कि श्रीलंका की तर्ज पर राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भारत में भी बुर्का को बैन करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, अफजाल अहमद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) का कहना है कि देश की सुरक्षा से कुछ भी ऊपर नहीं है। अगर बात इसकी है तो बुर्का पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वैसे देश में सभी मिलजुलकर रहते हैं। सभी धर्मों का सम्मान है। यहां वैसे प्रतिबंध जैसे हालात नहीं हैं  और न ही हो सकते हैं।

    अंबर जैदी (सामाजिक कार्यकर्ता) की मानें तो  बुर्का की आड़ में बहुत सारे गलत काम हो रहे हैं। फर्जी वोटिंग से लेकर अपराध तक। वैसे भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। यह अरब से धार्मिक कट्टरता के नाम पर आया है। इसलिए इसपर प्रतिबंध लगना चाहिए।

    मुफ्ती मुकर्रम अहमद (शाही इमाम फतेहपुरी मस्जिद) के मुताबिक, भारत धार्मिक विविधताओं वाला देश है। यहां हर धर्म में अपनी मान्यता है। बुर्का पर पूरी तरह प्रतिबंध ठीक नहीं होगा। हां, सुरक्षा के लिहाज से बुर्का हटाकर चेहरा दिखाने की जब जरूरत हो तो उसे करना चाहिए। इसमें किसी को खराब लगने वाली बात नहीं है।

    comedy show banner
    comedy show banner