Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए- दिल्ली और मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमत में हुआ कितना इजाफा

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 01 May 2019 01:18 PM (IST)

    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में 0.28 रुपये (14.2 किलोग्राम) की बढ़ोतरी की गई है वहीं मुंबई में सब्सिडी वाले LPG के दाम 0.29 रुपए बढ़ाए गए हैं।

    जानिए- दिल्ली और मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमत में हुआ कितना इजाफा

    नई दिल्ली, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली के साथ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई वालों को एक मई से जोर का झटका लगा है। दोनों ही स्थानों पर सब्सिडी व बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक, दिल्ली में 0.28 रुपये (14.2 किलोग्राम) की बढ़ोतरी की गई है, वहीं मुंबई में सब्सिडी वाले एलपीजी गैस के दाम 0.29 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं, बिना सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर 6 रुपये के दाम बढ़े हैं। 

    एक महीने पहले भी बढ़े थे एलपीजी सिलेंडर के दाम
    गौरतलब है कि एक महीने पहले एक अप्रैल को भी तेल कंपनियों की ओर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। पहले एक अप्रैल को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था, जबकि, सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 

    comedy show banner
    comedy show banner