Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप ने रेहड़ी पटरी वालों संग की वादाखिलाफी: विजय गोयल

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 30 Apr 2019 09:41 PM (IST)

    भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर रेहड़ी-पटरी वालों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उनकी परेशानी को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने प्रदेश भाजपा महामंत्री रविद्र गुप्ता व अन्य भाजाप नेताओं के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि अरविद केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाने में रेहड़ी-पटरी व साप्ताहिक बाजार वालों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिल्ली में साढ़े चार लाख रेहड़ी पटरी वाले और पांच लाख साप्ताहिक बाजार वाले छोटे व्यापारी हैं। सत्ता में आने के बाद आप सरकार ने इन लोगों के लिए कुछ नहीं किया है जिस कारण इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    आप ने रेहड़ी पटरी वालों संग की वादाखिलाफी: विजय गोयल

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर रेहड़ी-पटरी वालों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उनकी परेशानी को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने प्रदेश भाजपा महामंत्री रविद्र गुप्ता व अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि अरविद केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाने में रेहड़ी-पटरी व साप्ताहिक बाजार वालों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिल्ली में साढ़े चार लाख रेहड़ी पटरी वाले और पांच लाख साप्ताहिक बाजार वाले छोटे व्यापारी हैं। सत्ता में आने के बाद आप सरकार ने इन लोगों के लिए कुछ नहीं किया है, जिस कारण इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय स्ट्रीट वेंडर एक्ट लाया गया था जिसे 2014 में मंजूरी मिली थी। दिल्ली सरकार ने इस एक्ट के तहत रहेड़ी-पटरी व साप्ताहिक बाजार लगाने वालों को लाइसेंस देने के लिए कोई नीति नहीं बनाई। दरअसल वह लाइसेंस देने में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए कोई कानून नहीं बना रहे हैं। उन्होंने 2013 और फिर 2015 के विधानसभा में इन लोगों को लाइसेंस देने का वादा भी किया था जिसे पूरा नहीं किया। अब एक बार फिर से वह इस तरह के झूठे वादे कर रहे हैं।

    गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कुल 2750 साप्ताहिक बाजार हैं जिसमें से सिर्फ 250 को सरकार की तरफ से इजाजत है। दिल्ली भाजपा ने साप्ताहिक बाजार व रेहड़ी पटरी वालों को उनके साथ हो रही प्रताड़ना को खत्म करने, उन्हें स्मार्ट कार्ड देने और उन्हें पंजीकृत करने का आश्वासन दिया है। भाजपा नेता आंनद साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों का बैंक खाता खोलने के बाद उन्हें मुद्रा लोन दिया जा रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner