अरविंद केजरीवाल आज से संभालेंगे चुनाव अभियान की कमान, करेंगे धुआंधार प्रचार
आप एक मई से दिल्ली में चुनावी प्रचार अभियान को तेज करने जा रही है। केजरीवाल की चांदनी चौक लोकसभा सीट से एक मई को मॉडल टाउन से रोड शो की शुरुआत होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) एक मई से दिल्ली में चुनावी प्रचार अभियान को तेज करने जा रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के प्रचार अभियान की कमान अपने हाथों में लेंगे। इसके लिए वह खुद रोड शो करने जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि अब पार्टी एक मई से तीसरे चरण के अभियान की शुरुआत कर रही है। जिसमें केजरीवाल दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर रोड शो के माध्यम से जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे।
अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक लोकसभा सीट से एक मई को मॉडल टाउन से रोड शो की शुरुआत होगी। दो मई को पूर्वी दिल्ली में त्रिलोकपुरी से, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 3 मई को सोनिया विहार से और दक्षिणी दिल्ली में 4 मई को अंबेडकर नगर से रोड शो की शुरुआत होगी। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली में 5 मई को द्वारका से, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 6 मई को मुंडका से और नई दिल्ली सीट पर 8 मई को मोती नगर से रोड शो की शुरुआत होगी।
पूरी दिल्ली में सुबह के यात्राओं के द्वारा भी केजरीवाल जनता के साथ संवाद का काम करेंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों व सांसदों को भी लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उत्तर-पूर्वी सीट के लिए गोपाल राय, पश्चिमी दिल्ली से संजय सिंह, पूर्वी दिल्ली मनीष सिसोदिया, चांदनी चौक पर सत्येंद्र जैन और इमरान हुसैन, नई दिल्ली पर एनडी गुप्ता, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली पर राजेंद्र पाल गौतम और दक्षिणी दिल्ली सीट पर कैलाश गहलोत इंचार्ज बनाए गए हैं।
गोपाल राय ने बताया कि 8 मई के बाद अंतिम चरण के प्रचार अभियान की शुरुआत की जाएगी। जो 9 और 10 तारीख को होगा।
दिल्ली- NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।