Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइजीआइ पर इमीग्रेशन का सर्वर ठप, लग रही लंबी कतार; यात्रियों को राहत नहीं

    By Edited By:
    Updated: Tue, 30 Apr 2019 08:10 AM (IST)

    इस दौरान यात्रियों का मैनुअली इमीग्रेशन किया गया लेकिन इसमें काफी समय लगने की वजह से सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

    आइजीआइ पर इमीग्रेशन का सर्वर ठप, लग रही लंबी कतार; यात्रियों को राहत नहीं

    नई दिल्ली, जेएनएन। एयर इंडिया के सर्वर में खराबी आने के दो दिन बाद रविवार आधी रात बाद आइजीआइ एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन प्रणाली का सर्वर ठप हो गया। इससे इमीग्रेशन काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि इस दौरान यात्रियों का मैनुअली इमीग्रेशन किया गया, लेकिन इसमें काफी समय लगने की वजह से सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं इस कारण से छह अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुई। डेढ़ घंटे बाद तकनीकी खराबी ठीक की जा सकी जिसके बाद इमीग्रेशन सेवा सामान्य हुई। आइजीआइ एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमीग्रेशन प्रणाली के सर्वर में रविवार आधी रात बाद 12.15 बजे तकनीकी खराबी आई थी। जब 15 मिनट से ज्यादा समय तक सिस्टम शुरू नहीं हुआ तो यात्रियों का मैनुअली इमीग्रेशन शुरू किया गया। रात 1.45 बजे सर्वर की खराबी ठीक हुई।

    20 मिनट से लेकर एक घंटे तक उड़ानें प्रभावित
    एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि इमीग्रेशन का सर्वर खराब होने के कारण छह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की उड़ान प्रभावित हुआ। एक को एक घंटे और एक को आधा घंटे, जबकि चार उड़ानों का संचालन करीब 20 मिनट की देरी से किया गया।

    प्रभावित होने वाली उड़ानों में सेन फ्रांसिस्को और लंदन जाने वाली एयर इंडिया की दो उड़ानें व गो एयर की फुकेत सिटी जाने वाली एक उड़ान सहित तीन विदेशी उड़ानें शामिल थीं। मालूम हो कि शनिवार को एयर इंडिया का सर्वर ठप हो जाने से अकेले भारत की 137 उड़ानें प्रभावित हुई थीं। इनमें से ज्यादातर उड़ानें घरेलू थीं।

    वहीं, रविवार के दिन भी एयरलाइंस की 137 उड़ानों के संचालन में परेशानी आई थी। इनमें से ज्यादातर दिल्ली और मुंबई से संबंधित थीं। इस कारण एयर इंडिया के यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी।

    यात्रियों ने सोशल मीडिया पर बयां की पीड़ा
    इमिग्रेशन प्रणाली सर्वर डाउन होने से विमानों के चालक दल के सदस्य भी फंसे रहे। इस बारे में यात्रियों ने इमिग्रेशन कर्मचारियों व सुरक्षा बलों से शिकायत की। वहीं, कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बयां की। कइयों ने काउंटर पर लगी लंबी कतारों की तस्वीर ट्वीट की।

    comedy show banner
    comedy show banner