हार्ट अटैक होने के कारण दिल्ली हाई कोर्ट के जज की मौत
दिल्ली हाई कोर्ट के जज वाल्मीकि मेहता का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक होने के कारण मौत हो गई। उनकी मौत सुबह हृदय गति रुकने के कारण हो गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली हाई कोर्ट के जज वाल्मीकि मेहता का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक होने के कारण मौत हो गई। उनकी मौत सुबह हृदय गति रुकने के कारण हो गई है। उन्हें 15 अप्रैल, 2009 को दिल्ली हाई कोर्ट जज के रूप में नियुक्त किया गया था।
वाल्मीकि का जन्म छह जून 1959 को मुबंई में हुआ था। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री बी कॉम में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली से ली थी। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया था।
उन्होंने 1982 से अपनी लॉ की प्रैक्टिस शुरू की थी। 2001 में वे सीनियर वकील बने। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रंजन गगोई की बेटी से उनके बेटे की शादी हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।