छोटी-छोटी पहल से आते हैं बड़े बदलाव : मनोज सिन्हा
प्रोत्साहन - पहला दैनिक जागरण सीएसआर अवार्ड- 2019 देते हुए ...और पढ़ें

प्रोत्साहन
- पहला दैनिक जागरण सीएसआर अवार्ड- 2019 देते हुए बोले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री
- जागरण के सात सरोकारों की कसौटी पर खरा उतरने वाले संस्थानों को किया पुरस्कृत जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को दैनिक जागरण के सात सरोकारों की कसौटी पर खरे उतरने वाले 17 संस्थानों को पहला दैनिक जागरण सीएसआर अवार्ड-2019 प्रदान किया। नेहरू प्लेस स्थित इरोज होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहल की प्रशंसा करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी पहल से ही बड़े बदलाव आते हैं। जागरण समूह की इस मुहिम से करोड़ों लोगों की जिदगी में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। किसी भी देश के निर्माण में जन सहभगिता का विशेष योगदान होता है। कोई राष्ट्र केवल सरकार के भरोसे विकसित नहीं होता। देश के उद्यमी, प्रोफेशनल्स के साथ आमजन भी सामाजिक बदलाव में बड़ी भूमिका निभाते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करने का अलग ही सुख मिलता है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता की जो मुहिम शुरू की थी आज वह एक जन आंदोलन बन गया है।
इस अवसर पर दैनिक जागरण के एग्जिक्यूटिव प्रेसिडेंट संदीप गुप्त ने कहा कि संस्थान ने सात सरोकारों स्वस्थ समाज, शिक्षित समाज, जनसंख्या नियोजन, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह हमारी प्रगति के आधार स्तंभ हैं। ये हमें सदैव कुछ नया और अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये सरोकार हमारे करोड़ों पाठकों को भी सकारात्मक विचारों से भर देते हैं। वहीं, दैनिक जागरण के राजनीतिक संपादक प्रशांत मिश्र ने केंद्रीय मंत्री व देश भर से आए लोगों का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि सार्वजनिक उपक्रमों, कारपोरेट घरानों और गैर सरकारी संगठनों की श्रेणियों में कुल 17 संस्थानों को यह अवार्ड दिया गया है। सभी श्रेणियों में नि:शुल्क नामांकन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक परिचर्चा में विशेषज्ञों ने भारत में सीएसआर, एजीओ की चुनौतियों, इनके प्रसार, प्रभाव व इसमें मीडिया की भूमिका आदि पर विचार रखे। इन्हें मिला अवार्ड
सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी
गेल इंडिया लिमिटेड (स्वस्थ समाज)
एनबीसीसी (पर्यावरण संरक्षण)
ओएनजीसी (स्वस्थ समाज)
एनटीपीसी (शिक्षित समाज)
पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (गरीबी उन्मूलन)
आरईसी लिमिटेड (पर्यावरण संरक्षण)
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (पर्यावरण संरक्षण) कारपोरेट श्रेणी
अडानी विल्मर (स्वस्थ समाज)
नाइन फाउंडेशन (स्वस्थ समाज)
भारती फाउंडेशन (शिक्षित समाज)
यूपीएल लिमिटेड (पर्यावरण संरक्षण)
हिदुस्तान जिक लिमिटेड (महिला सशक्तिकरण)
भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) (गरीबी उन्मूलन) एनजीओ
द अक्षय पात्रा (स्वस्थ समाज)
लर्निंग लिक्स फाउंडेशन (शिक्षित समाज)
आगा खान फाउंडेशन (स्वस्थ समाज)
डॉ. स्वपन कुमार घोष (व्यक्तिगत) (पर्यावरण संरक्षण)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।