Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US से दी गई थी केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से भी जुड़ा लिंक

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 31 Jan 2019 04:52 PM (IST)

    चाचा को फंसाने के लिए शख्स ने कैलिफोर्निया की एक ट्रैवल एजेंसी से फोन किया था। आरोपित इसी एजेंसी में चालक है। स्पेशल सेल ने ईमेल भेजकर आरोपित को भारत ...और पढ़ें

    Hero Image
    US से दी गई थी केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से भी जुड़ा लिंक

    नई दिल्ली, जेएनएन। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने के आरोपित की पहचान विनीज गुलाटी के रूप में हुई है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते चाचा को फंसाने के लिए उसने कैलिफोर्निया की एक ट्रैवल एजेंसी से यह फोन किया था। आरोपित इसी एजेंसी में चालक है। स्पेशल सेल ने एजेंसी को ईमेल भेजकर आरोपित को भारत भेजने के लिए कहा है। इस मामले में विदेश मंत्रालय का भी सहयोग लिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, विनीज गुलाटी 12 साल से कैलिफोर्निया (अमेरिका) में अपनी मां के साथ रहता है। हालांकि, मूलरूप से वह पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है। कई वर्ष पूर्व उसके पिता दिल्ली आकर बस गए थे। यहां सुभाष नगर में उसके पिता के नाम पर प्रॉपर्टी है। उनकी मृत्यु के बाद चाचा मुकेश गुलाटी उर्फ भोला से मकान में हिस्सेदारी को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है, जो कि सुभाष नगर में विकास टेंट हाउस चलाते हैं। 21 जनवरी को भी फोन पर विनीज और भोला के बीच झगड़ा हुआ।

    इसी बीच उसने भोला को सबक सिखाने की धमकी दी और फोन काट दिया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास के लैंडलाइन पर 10.45 बजे फोन कर कहा कि सुभाष नगर में विकास टेंट हाउस चलाने वाला भोला नाम का व्यक्ति मुख्यमंत्री पर हमला कर सकता है। इससे अलर्ट हुए सुरक्षाकर्मियों ने कुछ ही देर में भोला को हिरासत में ले लिया।

    पुलिस ने भोला से घंटों पूछताछ की, लेकिन उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई। जांच में पता चला कि भोला को फंसाने के लिए उसके भतीजे ने कैलिफोर्निया स्थित एक ट्रैवल एजेंसी से कॉल किया था। इसके बाद भोला को छोड़ दिया गया और विनीज के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। बाद में केस को स्पेशल सेल में ट्रांसफर कर दिया गया।

    बेटी के लिए सुरक्षा लेने से मना किया

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेटी के लिए सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने केजरीवाल की बेटी से सुरक्षा हटा ली है। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री की आधिकारिक मेल पर बेटी के अपहरण की धमकी भरी मेल आई थी।

    दिल्ली-एनसीआर की जरूरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक